Delhi Assembly Election 2002 : हेट स्पीच को लेकर 175 सामाजिक कार्यकर्ताओं ने PM को लिखा खत
Delhi Election 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हेट स्पीच के मुद्दे पर देश की 175 महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को खत लिखा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान हेट स्पीच के मुद्दे पर देश की 175 महिला सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को खत लिखा है।
Delhi Assembly Election 2002
- मॉडल टाउन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जिन्ना की राजनीति कर रहे हैं, ऐसे में आम आदमी पार्टी का नाम मुस्लिम लीग होना चाहिए।
- दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के प्रचार में सिर्फ चार दिन शेष हैं। ऐसे में सोमवार से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में आम आदमी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की जनसभा, रैलियां और रोड शो होना है। इस कड़ी में पीएम मोदी सोमवार को शाहदरा इलाके में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रैली को संबोधित करेंगे।
- 4 फरवरी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रैलियां व रोड शो करेंगे।
- प्रचार की कड़ी में अंतिम दिन 5 फरवरी को दिल्ली में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की जनसभा आयोजित की गई है।
- आगामी 8 फरवरी को दिल्ली की 70 सीटों पर मतदान होगा और मतों की गिनती 11 फरवरी को होगी।
- 14 फरवरी, 2015 को दिल्ली में आम आदमी पार्टी सरकार ने शपथ ली थी।
- अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया है- 'मेरे दिल्ली वासियों, आपका बेटा आतंकवादी नहीं है। 8 फरवरी को जवाब देना भाजपा वालों को।'
- कांग्रेस नेता राजेश लिलोठिया ने ट्वीट किया है- 'कांग्रेस ने अपने कार्यकाल के दौरान पूरी दिल्ली में 70 नए फ्लाईओवर बनाकर दिल्ली को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया। अब फिर से कांग्रेस वाली दिल्ली बनानी है।'
- भाजपा नेता और केंद्रीय मंंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया है शुचिता का राग अलापने वाली आप सरकार में दागी नेताओं की भरमार है और जनता विश्वासघाती केजरीवाल जी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी है।
भोजपुरी अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा भाजपा में शामिल
भोजपुरी अभिनेत्री स्वीटी छाबड़ा भाजपा में शामिल हुई हैं। चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक और राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुघ ने पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें शामिल कराया। इस मौके पर छाबड़ा ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है। फिल्मों में काम करने के बाद भी लगता था कि कुछ छूट रहा है। भाजपा में शामिल होकर जीवन का मकसद पूरा हुआ है।