Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: पूर्वांचल और बिहार के लोगों को ध्यान में रखकर AAP देगी टिकटः संजय सिंह

Delhi Election 2020 AAP की रणनीति क्या है और इस चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं पार्टी के नेता। इसे लेकर आप के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी संजय सिंह से वीके शुक्ला ने बात की।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 13 Jan 2020 11:53 AM (IST)Updated: Mon, 13 Jan 2020 11:53 AM (IST)
Delhi Election 2020: पूर्वांचल और बिहार के लोगों को ध्यान में रखकर AAP देगी टिकटः संजय सिंह
Delhi Election 2020: पूर्वांचल और बिहार के लोगों को ध्यान में रखकर AAP देगी टिकटः संजय सिंह

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है। 8 फरवरी को मतदान होना है और 11 फरवरी को चुनाव का परिणाम आएगा। सभी दल चुनाव जीतने के लिए मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी पिछली बार से अधिक सीटों के साथ सत्ता वापसी के लिए जी-जान से लगी है। आम आदमी पार्टी की रणनीति क्या है और इस चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं पार्टी के नेता। इसे लेकर आप के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रभारी व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह से वीके शुक्ला ने बात की। प्रस्तुत हैं बातचीत के मुख्य अंश

loksabha election banner

आप की ओर से यह चुनाव किन मुद्दों पर लड़ा जा रहा है?

दिल्ली का चुनाव मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हमारी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों पर लड़ा जा रहा है। बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, फ्लाईओवर, किसान, जवान, माताओं-बहनों की सुरक्षा, बस की मुफ्त यात्रा, बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा समेत सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्य, ये सब हमारे चुनावी मुद्दे हैं।

भाजपा का आरोप है कि दिल्ली में गत दिनों हुर्ई हिंसा में कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने भी हवा दी है?

यह बात अगर भाजपा कह रही है तो यह ठीक वैसे ही है जैसे डाकू गब्बर सिंह अहिंसा का पाठ पढ़ा रहा हो। अब तो भाजपा के लोगों का असली चेहरा

जनता के सामने आ गया है। जेएनयू में हुई हिसा में एबीवीपी का नाम सामने आया है, इसके बाद कहने के लिए क्या रह गया है। देश में जहां र्भी हिंसा व दंगे होते हैं, उसमें जरूर भाजपा का हाथ रहता है। यह सभी को पता है कि दंगे की मास्टरमाइंड कौन सी पार्टी है। हमने सदैव यही कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेना चाहिए। जिन लोगों र्ने हिंसा की, उनके खिलाफ कार्रवाई हो।

भाजपा का आरोप है कि केजरीवाल सरकार झूठे वादे कर जनता को गुमराह कर रही है। पांच साल कुछ किया नहीं, चुनाव सिर पर आए तो मुफ्त की सुविधाएं बांट रहे हैं?

कौन झूठ बोल रहा है, जनता जानती है। भाजपा वाले तो मुफ्त की सुविधाओं का विरोध कर रहे हैं। किस मुंह से इस मुद्दे पर बात कर रहे हैं। मैदान में आएं हम पूछेंगे उनसे, उनकी केंद्र सरकार ने कौन से कार्य कराए हैं। हमें तो वह यह बता दें कि दिल्ली में उनका मुख्यमंत्री पद का चेहरा कौन है या बगैर दूल्हे की ही बरात जाएगी।

टिकट वितरण में पूर्वांचल की क्या स्थिति रहेगी?

पूर्वांचल के लोग हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमने उनके लिए बहुत काम कराया है। छठ घाटों का विस्तार किया गया है। अनधिकृत कॉलोनियां में विकास कराया गया। इन पर आठ हजार करोड़ से अधिक खर्च किए गए हैं। इन कॉलोनियों में अधिकतर पूर्वांचल के लोग रहते हैं। हमारे 13 विधायक पूर्वांचल के हैं। इस बार भी पूर्वांचल को पूरा सम्मान मिलेगा। वहीं भाजपा ने छठ घाट तोड़वाए हैं। 

कितने विधायकों की टिकट कट रही है? क्या लोकसभा चुनाव लड़ चुके प्रत्याशी भी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी होंगे?

यह सब पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति देखेगी।

इस बार आप कितनी सीटें जीत रही है?

हम 70 में से 70 सीटें जीत रहे हैं। मैं यह बात हवा में नहीं कह रहा, दावे के साथ कह रहा हूं कि जिस तरह से दिल्ली में हमारी पार्टी के प्रति माहौल है। आप चुनाव परिणाम देख कर दंग रह जाएंगे।

भाजपा दिल्ली में राम मंदिर और सीएए को भी मुद्दा बनाने जा रही है?

भाजपा मुद्दाविहीन पार्टी है। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और न ही कोई एजेंडा है। बगैर कैप्टन के चुनाव लड़ा जा रहा है। बौखलाहट में वह कुछ भी करे, इस बार दिल्ली की जनता वोट बिजली, पानी, चिकित्सा व शिक्षा पर देने जा रही है। ये अपना जो भी मुद्दा चलाना चाहें, चलाएं। राम मंदिर पर सभी कुछ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर हुआ है। सीएए को लेकर पूरे देश में विरोध हो रहा है। आप बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के विरुद्ध जाकर कोई काम करना चाहते हैं तो उसका जवाब दिल्ली और देश की जनता देगी।

भाजपा का आरोप है कि आप ने शोएब इकबाल को पार्टी में शामिल कराया, जिन पर आपराधिक मामले दर्ज हैं?

जब ये कांग्रेस में थे तो भाजपा वाले सो रहे थे क्या? आप में शामिल होते ही शोएब अपराधी हो गए हैं। आम आदमी पार्टी क्या कांग्रेस से गठबंधन करने जा रही है? दूर-दूर तक कोई संभावना नहीं है। सवाल ही नहीं उठता है। कोई ऐसी बात कर रहा है तो गलत बोल रहा है। 

आप चुनाव में किसे प्रतिद्वंद्वी मान रहे हैं?

जब जनता चुनाव लड़ती है तो विरोधी दलों को काफी पीछे धकेल देती है। जो पार्टी जनता को बिकाऊ समझती है, उसे तो वही जवाब देगी। हम जो मुफ्त सेवाएं जनता को दे रहे हैं, वह क्या भाजपा के पैसों से दे रहे हैं। जनता के टैक्स का पैसा है, जो जनता पर खर्च हो रहा है। भाजपा को क्या परेशानी है। भाजपा के प्रकाश जावडेकर, अनिल जैन, विजय गोयल क्यों इसका विरोध कर रहे हैं। वहीं मनोज तिवारी कह रहे हैं कि पांच गुना कर देंगे। ये किस प्रकार का झूठ है। आप पांच गुना की बात कर रहे हो, पड़ोसी राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं, वहां बिजली-पानी मुफ्त करके दिखा दें।

भाजपा की ओर से केंद्र सरकार का पूरा मंत्रिमंडल प्रचार में उतरने जा रहा है, आप कैसे उनका सामने करेंगे?

जरूर उतरें, उन्हें जवाब भी देना चाहिए कि लोगों के खाते में 15 लाख कब तक आ जाएंगे? 2 करोड़ लोगों को नौकरियां कब मिलेंगी? जीडीपी कैसे आगे जाएगी? 39 रुपये में डीजल कब मिलेगा? काला धन कब आएगा? ऑटो सेक्टर में बेरोजगारी क्यों है? 70 वर्षों में सबसे अधिक बेरोजगारी क्यों है? नीरव मोदी, ललित मोदी, विजय माल्या को कब लाया जाएगा? केंद्र के मंत्री आएं, सब लोग जवाब दें यहां पर। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि

एसिड पीड़ित महिलाओं के दर्द को पर्दे पर दिखाने का विरोध कर हो।

भाजपा का कहना है कि फिल्म का नहीं, दीपिका पादुकोण का विरोध किया है?

भाजपा के लोगों ने फिल्म का विरोध किया है। ऐसी कौन सी पार्टी हो सकती है जो ऐसी फिल्म का विरोध करे। कभी जीन्स पहनने का विरोध, कभी वेलेंटाइन-डे का विरोध। इसी से आप अनुमान लगा लीजिए कि ये किस प्रकार के लोग हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.