Move to Jagran APP

अनुराग ठाकुर के विवादित बोल- रिठाला की सभा में कहा देश के गद्दारों को गोली मारो...को

नरेंद्र मोदी कैबिनेट में भाजपा के युवा वित्‍त राज्‍यमंत्री अनुराग ठाकुर एक विवादित नारे के बाद से सुर्खियों में हैं। आप के पूर्व नेता प्रशांत भूषण ने इसको लेकर तंज कंसा है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 10:13 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 12:15 AM (IST)
अनुराग ठाकुर के विवादित बोल- रिठाला की सभा में कहा देश के गद्दारों को गोली मारो...को
अनुराग ठाकुर के विवादित बोल- रिठाला की सभा में कहा देश के गद्दारों को गोली मारो...को

नई दिल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान सोमवार को विवादित नारे लगवा दिए। रिठाला में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पहुंचने से पहले अनुराग ठाकुर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने करीब पांच मिनट तक भीड़ से आपत्तिजनक नारे लगवाए। 

prime article banner

इधर, अब इस नारे के बाद देश के जाने माने वकील और आम आदमी पार्टी के नेता रहे प्रशांत भूषण ने तंज कसा है। प्रशांत भूषण ने कहा कि ऐसे व्‍यक्‍ति को जेल में रहना चाहिए ना की कैबिनेट में। प्रशांत ने अपने ट्विटर पर एक विडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मंच पर अनुराग ठाकुर नजर आ रहे हैं। यह वीडियो रिठाला के एक सभा की है जो बीजेपी उम्मीदवार मनीष चौधरी के लिए हो रही थी।

यहां देखें वीडियो में क्‍या कहा 

उन्होंने विवादित नारे के बाद सीएए के विरोध में शाहीन बाग में हो रहे प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए। कहा कि इस चुनाव में दिल्ली की जनता कमल के फूल का बटन इतनी जोर से दबाएगी कि उसकी गूंज शाहीन बाग होते हुए पाकिस्तान तक पहुंचेगी।

क्‍या है नारे में

इस वीडियो में जिसमें मंच पर सांसद हंसराज हंस सहित कई नेता है उनकी मौजदूगी में अनुराग ठाकुर ने नारा लगाया। नारे में वह कहते हैं 'देश के गद्दारों को' और सभा में जो लोग मौजूद हैं वह कहते हैं गोली मारो ... को'। विडियो में अनुराग ठाकुर ने बिहार से मोदी सरकार में मंत्री रहे गिरिराज सिंह का भी जिक्र करते हैं। वह कहते हैं कि 'यह नारा इतने जोर से लगाइए कि गिरिराज सिंह तक आवाज जाए।'

गिरिराज भी रहते हैं अक्‍सर सुर्खियों में

बिहार के बेगूसराय से कन्‍हैया कुमार को हरा कर संसद पहुंचे हैं। यह मोदी मोदी कैबिनेट में अहम पद संभाल रहे हैं। बता दें कि गिरिराज भी अक्सर अपने विवादित टिप्‍पणियों के लिए मीडिया की सुर्खियों में रहते हैं। रिठाला से उम्मीदवार मनीष चौधरी गिरिराज सिंह को अपना गुरु बताते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.