Patparganj East Delhi Election Result : पटपड़गंज सीट से एक बार फिर मनीष सिसोदिया ने हासिल की जीत
Patparganj Delhi Assembly Election 2020 पटपड़गंज सीट पर एक बार फिर से आप के उम्मीदवार और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने जीत हासिल कर ली है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पटपड़गंज सीट से आप के उम्मीदवार और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने लगातार तीसरी जीत हासिल की है। इस सीट पर मुकाबला कड़ा रहा, सिसौदिया की जीत का अंतर 3207 वोट का रहा। इसके बाद दूसरे नंबर पर रहे भाजपा के रविंदर सिंह नेगी को 66956 वोट मिले। कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे लक्ष्मण रावत को 2802 वोट मिले। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 141753 वोट पड़े। वहीं, वोटिंग फीसद 61.28 रहा।
Patparganj Delhi Assembly Election 2020 Result Live:
-उप मुख्यमंत्री के वोटों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सिसोदिया 3129 वोट से आगे चल रहे हैं अब।
-12वें राउंड के बाद पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया 2196 वोट से आगे।
-दिल्ली में चल रही मतगणना के बीच सभी की नजर पूर्वी दिल्ली की पटपड़गंज विधानसभा की सीट पर है। यहां से उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र नेगी के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। करीब डेढ़ हजार मतों से भाजपा के उम्मीदवार रविंद्र नेगी आगे चल रहे हैं यहां पर 7 राउंड की मतगणना पूरी हो चुकी है और कुल 15 राउंड की मतगणना होनी है।
-पटपड़गंज से सातवें राउंड के बाद मनीष सिसोदिया अब 859 वोट से पीछे हो गए हैं।
-पटपड़गंज विधानसभा सीट से छठे राउंड के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया 2183 वोट से पीछे।
-मनीष सिसोदिया के वोटों का अंतर कम हुआ अब 754 वोट से पीछे।
-पटपड़गंज भाजपा-15271, आप- 13844, कांग्रेस- 510
-तीसरे राउंड के बाद, सिसोदिया 1501 वोट से पीछे।
-तीसरा राउंड पटपड़गंज- रविंद्र सिंह नेगी भाजपा- 14152, मनीष सिसोदिया आप 13754
-पटपड़गंज तीसरा राउंड- मनीष सिसोदिया 500 वोट से पीछे।
-पटपड़गंज में कांटे की टक्कर। दूसरे राउंड के बाद आप के मनीष सिसोदिया को 8791 वोट। भाजपा के रविन्दर सिंह नेगी को 8717 वोट।
-पटपड़गंज से आप के मनीष सिसोदिया आगे।
पटपड़गंज विधानसभा सीट 1993 में गठित की गई थी। तब यहां से भाजपा के ज्ञान चंद विधायक चुने गए थे। ज्ञानचंद ने जनता दल के अमरीश सिंह गौतम को हराया था। इस सीट पर सबसे ज्यादा तीन बार कांग्रेस ने जीत हासिल की। वर्तमान में यहां से आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता मनीष सिसौदिया विधायक हैं। मनीष सिसौदिया दिल्ली के उप मुख्यमंत्री भी हैं।
बता दें कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तीसरी बार चुनाव मैदान में हैं। उन्होंने दो बार पटपड़गंज विधानसभा सीट से जीत हासिल की है, लेकिन इस बार उनके सामने भाजपा और आप दोनों ने ही अपने नए प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा है। जहां दोनों पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं वहीं दोनों ही उत्तराखंड के मूल निवासी हैं। जिससे इस विधानसभा क्षेत्र में मुकाबला रोचक हो गया है।