Mangolpuri Delhi Election Result 2020: आप प्रत्याशी राखी बिड़ला जीतीं, हासिल किए 74,046 वोट
Mangolpuri Delhi Election Result 2020 आम आदमी पार्टी की राखी बिड़ला ने इस सीट पर जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Mangolpuri Delhi Election Result 2020: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर नतीजे सामने आ चुके हैं। आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राखी बिड़ला ने इस सीट पर फिर एक बार जीत हासिल की है। चुनाव आयोग ने भी इसकी अपनी वेबसाइट पर इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। राखी बिड़ला को 74046 वोट मिले हैं। 43914 वोटों के साथ करम सिंह कर्मा दूसरे नंबर पर रहे हैं। 8 फरवरी को मंगोलपुरी विधानसभा सीट पर वोट पड़े थे और थोड़ी ही देर में इस सीट पर रुझान आने भी शुरू हो जाएंगे। इस सीट पर 66.33 फीसद मतदान हुआ था यानि कि यहां कुल 126435 वोट ड़ले थे।
मंगोलपुरी सीट दिल्ली की 70 विधानसभी सीटों में से एक अहम सीट है। यह सीट दिल्ली उत्तर पश्चिमी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। यह इलाका 1993 में पहली बार विधानसभा सीट घोषित की गई थी, इस साल हुए चुनाव में कांग्रेस जीत हासिल की थी। कांग्रेस के राज कुमार चौहान इस साल विधायक बने थे। इस सीट पर कांग्रेस ने लगातार चार बार इस सीट पर जीत हासिल की। वर्तमान में आम आदमी पार्टी की राखी बिड़ला इस सीट पर विधायक हैं वो लगातार दो बाद यह सीट जीत चुकी हैं। तुर्की और अफगानी आक्रमणकारियों ने दिल्ली पर हमले के दौरान इस इलाके में खूब लूटपाट मचाते थे। यह इलाका झुग्गी-झोपड़ी से भरा हुआ था। एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा बनने के बाद इस इलाके को दिल्ली सरकार ने विकसित कराया। अब यह क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां पर शॉपिंग मॉल्स, बिजनेस सेंटर और कई बड़े बाजार भी हैं।