नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। लक्ष्मी नगर विधानसभा सीट से भाजपा के अभय वर्मा ने जीत हासिल की। हालांकि, इस सीट पर पहले मौजूदा विधायक नितिन त्यागी आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में पासा बदलते हुए BJP ने जीत हासिल की। अभय वर्मा को 65735 वोट मिले जबकि आप के मौजूदा विधायक नितिन त्यागी को 64855 वोट मिले। वहीं तीसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के हरिदत्त शर्मा को 4872 वोट मिले। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर मंगलवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई थी। 8 फरवरी को हुए मतदान में इस सीट पर कुल 136272 वोट पड़े। वहीं, वोटिंग फीसद 61.48 रहा।
Laxmi Nagar Delhi Assembly Election 2020 Result Live:
-लक्ष्मी नगर से भाजपा प्रत्याशी 62 वोटों से आगे चल रहे हैं।
-लक्ष्मी नगर(तीसरा राउंड)
भाजपा-14117
आप- 18850
कांग्रेस- 1007
-लक्ष्मी नगर आप उम्मीदवार 4000 वोट से आगे चल रहे हैं।
-लक्ष्मी नगर विधानसभा चौथा राउंड में आप प्रत्याशी नितिन त्यागी 5000 वोट से आगे।
अभी फिलहाल लक्ष्मी नगर से आम आदमी पार्टी के नितिन त्यागी विधायक हैं। यहां कुल मतदाता -2,18,904, पुरुष मतदाता -1,22,148, महिला मतदाता -96,750 हैं।
दिल्ली की 70 सीटों में से लक्ष्मीनगर को 2002 गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में विधानसभा क्षेत्र का दर्जा दिया गया था। 2008 में कराए गए पहले चुनाव में यहां से कांग्रेस के डॉक्टर एके वालिया विधायक चुने गए। उन्होंने भाजपा के मुरारी सिंह पंवर को हराया था। 2013 के चुनाव में यहां से आम आदमी पार्टी के विनोद कुमार बिन्नी ने जीत हासिल की। 2015 में यहां से आप नेता नितिन त्यागी विधायक चुने गए। यह इलाका अक्षरधाम मंदिर के लिए जाना जाता है। इस इलाके में विभिन्न क्षेत्रों की पढ़ाई के लिए कोचिंग सेंटर भी बहुतायत में हैं।