Move to Jagran APP

Delhi Election 2020 : मोतीनगर के AAP विधायक शिवचरण गोयल का रिपोर्ट कार्ड

Delhi Election 2020 वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी ने इन्हें पहली बार टिकट देकर मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से उतारा। पहली बार ही इन्होंने विजयी पा ली।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 11:17 AM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 11:17 AM (IST)
Delhi Election 2020 : मोतीनगर के AAP विधायक शिवचरण गोयल का रिपोर्ट कार्ड
Delhi Election 2020 : मोतीनगर के AAP विधायक शिवचरण गोयल का रिपोर्ट कार्ड

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Election 2020 : आम आदमी पार्टी का गठन होने के बाद शिव चरण गोयल सक्रिय राजनीति में आए। वर्ष 2015 में आम आदमी पार्टी ने इन्हें पहली बार टिकट देकर मोती नगर विधानसभा क्षेत्र से उतारा। पहली बार ही इन्होंने विजयी पा ली। इन्होंने क्षेत्र से तीन बार लगातार विधायक रहे भाजपा के सुभाष सचदेवा को शिकस्त दी।

loksabha election banner

विधायक का नाम : शिवचरण गोयल

उम्र : 57 वर्ष

विधानसभा क्षेत्र : मोतीनगर

राजनीतिक दल : आम आदमी पार्टी

विधानसभा क्षेत्र में पाेलिंग स्टेशन की संख्या : 141

कुल मतदाता : 16,2,919

पुरुष मदताता : 92,424

महिला मतदाता : 70,486

अन्य : 9

उपलब्धियां :

  • जयदेव पार्क डिस्पेंसरी को बेहतर सेवाओं के लिए पुरस्कार मिला।
  • न्यू मोती नगर बी-ब्लॉक में बारात घर का निर्माण कराया।
  • चूना भट्ठी कीर्ति नगर में कौशल विकास केंद्र बनवाया।
  • इलाके में सीवर लाइन का जाल बिछाया।
  • जलापूर्ति के ट्यूब वेल की संख्या 30 से बढ़ाकर 90 की।
  • क्षेत्र में नए ओपन जिम व झूले लगाए।
  • फर्नीचर ब्लॉक में नई पार्किंग बनाई।
  • मनोहर पार्क में नया पार्क बनाया।
  • दो हजार सीसीटीवी कैमरे लगाए।
  • चूना भट्ठी व कीर्तिनगर में आरओ संयंत्र लगाया।
  • 70 जगह पर हाई मास्ट लगाया।
  • पार्कों में नए बेंच लगाए।
  • फ्लाईओवर के नीचे सुंदरीकरण किया गया।
  • आचार्य भिक्षु अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार किया गया।
  • रमेश नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में सुविधाओं का विकास कर उसे दिल्ली का नंबर वन विद्यालय बनाया।

दावों का पोस्टमार्टम :

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रहे सुभाष सचदेवा का कहना है कि पिछले पांच वर्षों में विधायक ने क्षेत्र में एक भी बड़ी परियोजना पर कार्य नहीं किया। जो कार्य हुए हैं वे विधायक के स्तर के नहीं बल्कि सिविक एजेंसियों के हैं। हकीकत में क्षेत्र की जनता परेशान है।

  • इलाके में दूषित जलापूर्ति की समस्या से लोग त्रस्त हैं।
  • पंजाबी बाग नाले को ढकने की योजना थी, उस पर कुछ भी कार्य नहीं हुआ।
  • क्षेत्र में जगह-जगह फुटओवर ब्रिज बनने थे, नहीं बने।
  • इलाके के ऐसे फ्लाईओवर जिनकी चौड़ाई कम थी, उनका चौड़ीकरण होना था, नहीं हुआ।
  • जखीरा फ्लाईओवर से रोड निकलकर उसे मोतीनगर की ओर लेकर जाना था, नहीं हुआ।
  • कई कॉलोनियों में पानी की समस्या परेशानी का बड़ा कारण है।
  • क्षेत्र की अधिकांश सड़कें जाम की चपेट में रहती हैं।

जनता ने कहा कि ऐसे हों हमारे विधायक :

  • क्षेत्र के लोगों के बीच विधायक को हमेशा उपलब्ध रहना चाहिए।
  • सिर्फ चुनाव के समय ही नहीं अन्य दिनों में भी विकास कार्य होते रहने चाहिए।
  • विधायक का दौरा क्षेत्र के प्रत्येक इलाके में हर महीने होना ही चाहिए।
  • विधायक माेबाइल पर सीधे उपलब्ध हों।

जनता की राय :

विधायक के कार्यकाल में विकास के कई कार्य हुए। सबसे बेहतर कार्य यह हुआ कि बिजली व पानी की समस्या कम हुई। बिल में काफी कमी हुई। अस्पताल में सेवाओं की स्थिति सुधरी। लेकिन कई जगह विकास कार्य आधे अधूरे हुए।

राजेंद्र

इलाके में जल निकास की समस्या अभी भी कायम है। इस दिशा में अभी और कार्य होना चाहिए। जिस इलाके में विकास की जितनी अधिक जरूरत है, वहां उतने विकास होने चाहिए। अभी ऐसा नहीं हो रहा है।

सुनीता

बिजली पानी की समस्या काफी कम हुई। लेकिन जल निकास की समस्या अभी भी दुखती रग है। सफाई की ओर अभी और भी ध्यान देने की जरूरत है। जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं की संख्या बढ़नी चाहिए।

शशि वर्मा

विकास के कई कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी सुधार देखने को मिल रहा है। बसों में महिलाओं के मुफ्त सफर की योजना बेहतरीन है। इस तरह के कार्य अभी और भी होने चाहिए।

उर्मिला

यह भी पढ़ें:-

Delhi Election 2020 : नजफगढ़ के AAP विधायक और मंत्री कैलाश गहलोत का रिपोर्ट कार्ड

दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.