Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: जानें कृष्‍णा नगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारी

दिल्‍ली की कृष्‍णा नगर विधानसभा सीट के बारे में जो जानकारी चाहिए वो आप यहां से ले सकते हैं।

By Kamal VermaEdited By: Published: Sat, 25 Jan 2020 10:25 AM (IST)Updated: Sat, 25 Jan 2020 10:25 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: जानें कृष्‍णा नगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारी
Delhi Assembly Election 2020: जानें कृष्‍णा नगर विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सभी जानकारी

नई दिल्‍ली। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 को लेकर अब सभी पार्टियों के प्रत्‍याशी चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं। सभी के अपने दावे और वादे हैं। दिल्‍ली के 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक कृष्णा नगर भी है। आईये जानते हैं इस विधानसभा क्षेत्र से जुड़ी सारी जानकारी।

loksabha election banner

एसके बग्गा, विधायक, कृष्णा नगर

उम्र : 65

शिक्षा : एम कॉम व एलएलबी (एडवोकेट)

विधानसभा क्षेत्र : कृष्णा नगर

राजनीतिक दल : आम आदमी पार्टी

विधानसभा क्षेत्र में पोलिंग स्टेशन की संख्या : 45

विधानसभा क्षेत्र में बूथ की संख्या: 203

मतदाता

कुल मतदाता : 2,14,185

पुरुष मतदाता : 1,12,157

महिला मतदाता : 1,02,026

(नोट : चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़े)

एक नजर

पहले यह गीता कॉलोनी विधानसभा के अंतर्गत आती थी। उस वक्‍त डॉ. एके वालिया यहां से विधायक थे और तभी से बग्‍गा भी तभी कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। वर्ष 2008 में हुए चुनाव से पहले विधानसभा क्षेत्र के परिसीमन में कृष्णा नगर क्षेत्र के कुछ हिस्से गांधी नगर में चले गए। वहीं गीता कॉलोनी विधानसभा क्षेत्र का एक बड़ा हिस्सा और विश्वास नगर क्षेत्र के कुछ हिस्से कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में मिला दिए गए थे। दिल्ली में बड़ी क्रांति के बाद एक आम आदमी पार्टी का संगठन बना, तो हर क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे करवाए गए। उन्हीं सर्वे के अधार पर आम आदमी पार्टी ने 2015 के चुनाव में प्रत्‍याशी के तौर पर बग्‍गा को चुना था। 2015 के चुनाव में भाजपा से किरन बेदी मैदान में थीं, लेकिन उन्‍हें यहां से 2775 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। 

उपलब्धियां

- कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कार्य करवा दिया।

- विधायक निधि फंड से क्षेत्र एलईडी लाइट लगवाईं। 

- पार्कों का सही करवाकर लोगों के बैठने के लिए नई बैंच लगवाई गईं। 

- विधानसभा क्षेत्र दो मोहल्ला क्लीनिक खुल गए है, और तीन पर काम चल रहा है।

- चाचा नेहरू अस्पताल में 550 बेड के लिए नई बिल्डिंग तैयार करवाई जा रही है।

- विधानसभा क्षेत्र में 40 ट्रांसफार्मर लगे है, ताकि क्षेत्र में कभी बिजली नहीं जाए।

- विधानसभा क्षेत्र के 18 सरकारी स्कूलों में से आठ स्कूलों में नए कमरे बनाए जा रहे हैं।

- क्षेत्रवासियों के लिए छोटे व बड़े पार्कों मे 25 ओपन जिम लगवाए हैं। 

- विधानसभा क्षेत्र में 15 सौ सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं।

- विधानसभा क्षेत्र में नौ स्थानों पर निशुल्क वाइफाई लगवाए जा रहे हैं, जिनका सर्वे हो गया है।

- विधानसभा क्षेत्र से सात सौ बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा करवाई है।

- सरकारी स्कूलों स्कील पाठ्य क्रम की शुरूवात करवाई गई है।

जनता के कहा- ऐसे हों हमारे विधायक

- कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र का विकास तभी होगा, जो यहीं का रहने वाला होगा।

- विधायक क्षेत्र का होगा तभी छुटी बड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है।

- ऐसा नेता जो क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बदल कर रख दे।

- ऐसा नेता जो क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को तराशने का काम करे, खेल के प्रति बच्चों में रुची बढ़ाए।

- क्षेत्र का ऐसा विधायक हो जो बुजुर्गों के सम्मान के साथ उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए नई योजनाएं लेकर आए।

दावों का पोस्टमार्टम

पिछले 2015 के चुनाव में एसके बग्गा के सामने कांग्रेस से बंसी लाल व भाजपा से किरन बेदी ने चुनाव लड़ा था। एसके बग्गा ने चुनाव के समय जो वादे किए थे। चुनाव के दौरान जो वादे वर्तमान विधायक ने किए थे उनमें से कोई वादा पुरा नहीं हुआ है, और जो काम हुए है वो आधूरे पड़े है। आज भी कई घरों में दूषित पानी आपूर्ति हो रही है।

- क्षेत्र में मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।

- विधानसभा क्षेत्र में कई स्थानों पर कैमरे तक नहीं लगे है।

- जहां लोगों को ओपन जिम की सबसे ज्यादा जरूरत है वहां अभी तक ओपन जिम नहीं लगे हैं।

- सरकारी स्कूलों में जहां तीन साल पहले कमरे बनने थे वो अब बनाए जा रहे हैं।

- विधानसभा क्षेत्र में निशुल्क वाइफाई का जो वादा था वो वादा ही रह गया।

- विधानसभा क्षेत्र की सड़के अधूरी पड़ी है।

- क्षेत्र भी तक विधवा व बुजुर्गों को आज तक पेंशन नहीं बना पा रहे है।

क्‍या कहते हैं लोग 

कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में अधिकतर सड़के टूटी पड़ी हैं। गीता कॉलोनी श्‍मशान घाट रोड पर करीब चार साल सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी के अधिकतर नाले जाम पड़े है। नालों में कूड़ा इस कदर भरा रहता है कि पानी का निकास तक नहीं हो पाता है। जिसके कारण अक्सर ओवरफ्लों की समस्या बनी रहती है।

जितेंद्र, गीता कॉलोनी निवासी

विधानसभा क्षेत्र में जनता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आम आदमी पार्टी द्वार क्षेत्र में अगल-अलग स्थानों पर पांच मोहल्ला क्लीनिक बनाए जा रहे है। जिसमें से तीन एक दम बनकर तैयार है और जनता उनसे लाभ भी उठा रही है। चाचा नेहरू अस्पताल में 550 बेड के लिए एक नई बल्डिंग तैयार हो रही है।

मुकेश, कृष्णा नगर निवासी

विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच सालों में घरों में आपूर्ति हो रहे दूषित पानी कोई लगाम नहीं लग पाई है। जो हाल पांच साल पहले था वहीं हाल वर्तमान में बराबर है। जलबोर्ड अधिकारी व स्थानीय जनप्रतनिधिय अपने कार्यकाल में नाकाम साबित हुए है। अपने क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से जो उम्मीदें दिख रही थी उसके अनुसार कुछ काम नहीं हो पाया।

प्रतीक तिवारी, घोंडली निवासी

विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के स्तर पर दिल्ली सरकार ने बहुत अच्छा काम किया है। क्षेत्र में दिल्ली सरकार के 18 स्कूल बने हुए है, जिनमें आठ स्कूलों में नए कमरे बनवाए जा रहे है। हमारे समय पर सरकारी स्कूलों में कोई सुविधा नहीं हुआ करती थी, अब सरकारी स्कूल में हर सुविधा उपलब्ध है। पहले के मुताबिक अब बच्चों का पढ़ाई में मन लग रहा है।

विपिन कुमार झा, अनारकली निवासी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.