Kirari Election Result 2020: आप उम्मीदवार ऋतुराज गोविंद की जीत, भाजपा के अनिल झा को दी कड़ी टक्कर
Kirari Election Result 2020 किराड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा के अनिल झा को कड़ी टक्कर देने के बाद आम आदमी पार्टी के ऋतुराज गोविंद ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Kirari Election Result 2020: दिल्ली के किराड़ी विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने जीत हासिल की है यहां से आप उम्मीदवार ऋतुराज गोविंद ने 86255 वोटों के साथ जीत हासिल की है। शुरूआती रुझानों में भाजपा उम्मीदवार अनिल झा आगे चल रहे थे, उन्होंने 80551 वोट प्राप्त किए हैं।
दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में शामिल किराड़ी सीट उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आती है। 2008 में इसे विधानसभा सीट घोषित किया गया था। 2008 में पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की थी, भारतीय जनता पार्टी के अनिल झा इस सीट पर विजयी रहे थे। 2013 में भी अनिल झा के पास ही यह सीट रही और 2015 के विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी के रितुराज गोविंद विधायक चुने गए। इन्होंने अनिल झा को 45172 वोट से हराया था। ऋतुराज गोविंद पिता का नाम अरुण चौधरी है और इनकी छवि क्षेत्र में एक समाजसेवी की है।