Karolbagh Delhi Election Result 2020: करोलबाग सीट से आम आदमी पार्टी के नेता विशेष रवि विजयी
दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों में से एक करोलबाग है। जिसमें आम आदमी पार्टी के नेता विशेष रवि को विजयी घोषित किया गया।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा (Delhi Assembly Election) की 70 सीटों में से एक करोलबाग है। आम आदमी पार्टी के विशेष रवि विजयी को घोषित किया गया। उन्होंने भाजपा के योगेन्द्र चंदोलिया को 31,760 वोटों से पराजित किया। इससे पहले वर्ष 2015 में आप के विशेष रवि (Vishesh Ravi) को जीत हासिल हुई थी। इस सीट से आप के विशेष रवि, कांग्रेस के गौरव धनक व भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया मुख्य उम्मीदवार हैं। आम आदमी पार्टी के विशेष रवि को 67494 वोट मिले जबकि भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया को 35374 और कांग्रेस के गौरव कुमार को मात्र 3365 वोटों में ही संतोष करना पड़ा।
आज हो रही मतों की गिनती में आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों की किस्मत है। यहां से मौजूदा विधायक आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता विशेष रवि (Vishesh Ravi) हैं। इनकी अपने विधानसभा क्षेत्र में मजबूत पकड़ है। इन्हें व्यापारी वर्ग का लोकप्रिय नेता माना जाता है। करोलबाग विधानसभा क्षेत्र में 2015 में कुल वोटर्स 1,64,715 थे, जिनमें 90,435 पुरुष और 74,272 महिलाएं शामिल थीं।
मतगणना के दौरान ऐसे थे अपडेट्स-
- करोलबाग में मतगणना के सात राउंड के बाद आम आदमी पार्टी के विशेष रवि के खाते में 31117 वोट और योगेन्द्र चंदोलिया के खाते में 12118 वोट आए हैं।
- आम आदमी पार्टी के विशेष 10,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के योगेंद्र चंदोलिया दूसरे नंबर पर हैं।
- करोलबाग से विशेष रवि आगे
- दिल्ली की सभी सीटों पर मतगणना जारी है।
- सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई।
दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना 11 फरवरी की सुबह 8 बजे शुरू हो गई। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी को बढ़त मिलती रही। लेकिन ऐसी बारह सीटें हैं जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला रहा ।