Delhi Janakpuri Election Result LIVE: आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी राजेश ने दर्ज की जीत, भाजपा के आशीष हारे
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम सामने आ गए हैं। यहां से परिणाम काफी रोचक होने की संभावना है। आप प्रत्याशी राजेश ने जीत दर्ज कर ली है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम सामने आने शुरू हो गए है। जनकपुरी विधानसभा सीट की मतगणना हो चुकी है। ऐसे में जनकपुरी विधानसभा सीट के रुझानों पर लोगों की नजरों में काफी रोचक रहा। यहां से भारतीय जनता पार्टी के आशीष सूद आगे चल रहे थे मगर जीत दर्ज नहीं कर सके। इस सीट से चुनाव आयोग के द्वारा नतीजे हो चुके हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर दिख रही थी वहीं भाजपा को करारी शिकस्त देते हुए आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है। है। एक समय यह लड़ाई रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई। वहीं नतीजे यह बता रहे कि जनता ने आप प्रत्याशी राजेश को जीत का सेहरा बांध कर दिल्ली की गद्दी सौंप दी है। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 62.50 फीसद वोट पड़े हैं।
इस बार चुनाव के आंकड़े जारी करने पर देरी पर राजनीतिक पार्टियों ने जहां नाराजगी जाहिर की थी तो आयोग ने इस पर सफाई भी दी थी। आंकड़ो जारी करने में देरी पर चुनाव आयोग ने कहा कि शनिवार देर रात तक ईवीएम से डेटा इकट्ठा किए गए इसलिए चुनाव के आंकड़े जारी करने में देरी हो गई।
Delhi Janakpuri Election Result LIVE:
फाइनल वोट की स्थिति
राजेश (आप)- 67756
आशीष सूद - (भाजपा) - 52750
राधिका खेड़े - (कांग्रेस)- 2064
3:30 बजे यह है स्थिति
भाजपा- 52750
आप - 67756
कांग्रेस- 2064
अठारावें राउंड के बाद यहां पर जीत की हल्की दृश्य तय होती दिख रही है। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार राजेश आगे चल रहे हैं। उनके वोटों की संख्या 67756 है। वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अशीष सूद 52750 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर दिख रहे हैं। कांग्रेस इस लड़ाई से बाहर है। उसके प्रत्याशी राधिका खेरे को दो हजार वोट मिले हैं।
2:40 बजे यह है स्थिति
भाजपा- 50901
आप - 64959
कांग्रेस- 1977
11 वां राउंट के बाद यह है ताजा स्थित-
भाजपा प्रत्याशी आशीष सूद - 34476
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश -41389
10वां राउंड
चुनाव आयोग के अनुसार 10वें राउंड में आशीष सूद को 34 हजार चार सौ छिहत्तर वोट मिले हैं और आम आदमी पार्टी के राजेश को 10 वें राउंड में 41 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं इस लड़ाई में कांग्रेस पिछड़ चुकी है।
आशीष सूद - 34476
राजेश ऋृषि - 41389
- यहां से भाजपा के आशीष सूद आगे चल रहे हैं।
- जनकपुरी विधानसभा सीट के मिले परिणाम के अनुसार यह है वहां की काउंटिग की ताजा स्थिति
आशीष सूद 3928
राजेश ऋषि 3444
राधिका खेरा 149