Move to Jagran APP

Hari Nagar Election Result 2020 LIVE: आम आदमी प्रत्याशी राजकुमारी को मिली जीत, बग्गा हारे

Hari Nagar Election Result 2020 दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम सामने आ गए हैं। यहां से अब आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी ने जीत दर्ज की।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 08:03 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 06:19 PM (IST)
Hari Nagar Election Result 2020 LIVE: आम आदमी प्रत्याशी राजकुमारी को मिली जीत, बग्गा हारे
Hari Nagar Election Result 2020 LIVE: आम आदमी प्रत्याशी राजकुमारी को मिली जीत, बग्गा हारे

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम के रुझान आ गए हैं। हरिनगर विधानसभा में मतगणना हो गई। यहां से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी राजकुमारी ने जीत दर्ज की है। उन्हें 37332 वोट हासिल हुए हैं। इधर तेजेंद्र पाल बग्गा को 26299 वोट ही मिले। कांग्रेस के प्रत्याशी 7130 वोट के साथ काफी पीछे रहे। मतगणना शुरू होते ही लोगों की नजरें यहां पर टिकी रहीं। यहां से भाजपा के  नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा पहले राउंट में आगे चल रहे थे लेकिन बाद में आप की राजकुमारी आगे हो गई। इस रिजल्ट का आधिकारिक तौर पर एलान भी हो गया है।

loksabha election banner

कड़ा मुकाबला

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही थी। मगर इस लड़ाई में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज कर ली। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 62.50 फीसद वोट पड़े हैं।

इस बार चुनाव के आंकड़े जारी करने पर देरी पर राजनीतिक पार्टियों ने जहां नाराजगी जाहिर की थी तो आयोग ने इस पर सफाई भी दी थी। 

आंकड़ो जारी करने में देरी पर चुनाव आयोग ने कहा कि शनिवार देर रात तक ईवीएम से डेटा इकट्ठा किए गए इसलिए चुनाव के आंकड़े जारी करने में देरी हो गई। इस बार हरिनगर के चुनावी रण में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। इस बार आम आदमी पार्टी की नेता राजकुमारी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं। इस बार इस रोचक होते चुनाव में आम आदमी पार्टी को सभी सर्वे में बढ़त दिख रही है।

Hari Nagar Delhi Elections 2020 Results LIVE: 

फाइनल आंकड़े

आप - 37332

भाजपा - 26299

कांग्रेस- 7130

2:30 बजे यह है स्थिति

भाजपा- 18833

आप - 26664

कांग्रेस- 2603

सातवें राउंड यह है स्थिति 

भाजपा- 17440 

आप - 22725 

कांग्रेस- 2133

आम आदमी प्रत्याशी राजकुमारी ढिल्लन मामूली वोटों के साथ आगे हैं। इन्हें15324 वोट मिले हैं। वहीं, तजेंद्र पाल बग्गा 13409 वोट के साथ काफी पीछे होते दिख रहे हैं।

  • चुनाव आयोग से मिली जानकारी के हिसाब से तेजेंद्र पाल बग्गा फिलहाल 2613 वोटों लेकर दूसरे स्थान पर हैं। वहीं आम आदमी पार्टी से प्रत्याशी राज कुमारी ढिल्लन 2669 वोट लेकर सबसे आगे चल रही हैं। इधर कांग्रेस के उम्मीदवार 333 वोटों के साथ तीसरे नंबर है। मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी मेय सिंह संयम को 13 वोट ही मिले हैं।
  •  एएनआइ से मिली जानकारी के अनुसार आम आदमी पार्टी की राज कुमारी ढिल्लो आगे हैं और भाजपा के तेजेंद्र पाल बग्गा पीछे चल रहे हैं। पहले राउंट की काउंटिग खत्म हो चुकी है।
  • -यहां से भाजपा के नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा आगे चल रहे हैं।
  •  -आम आदमी पार्टी की नेता राजकुमारी उन्हें कड़ी टक्कर दे रही हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.