LIVE Ghonda Delhi Election Result 2020: बीजेपी के अजय महावर जीते, श्रीदत्त शर्मा को हराया
Ghonda Delhi Election Result 2020 LIVE घोंडा सीट पर भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार अजय महावर ने जीत दर्ज की है।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। वोटों की गिनती शुरू होने के साथ ही चुनाव परिणाम की तस्वीर साफ हो गई है। अगर घोंडा क्षेत्र की बात करें तो क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अजय महावर ने जीत दर्ज कर ली है। अजय महावर को आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार श्रीदत्त शर्मा कड़ी टक्कर दे रहे थे
कौन कौन हैं मैदान में?
इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से अजय महावर और आम आदमी पार्टी से श्रीदत्त शर्मा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस की तरफ से भीष्म शर्मा चुनावी मैदान में हैं। इस सीट पर पहले आप प्रत्याशी श्रीदत्त शर्मा ने जीत दर्ज की थी और एक बार फिर आप ने श्रीदत्त शर्मा पर विश्वास जताया है।
LIVE Delhi Election Results 2020 : यहां देखें दिल्ली चुनाव रिजल्ट से जुड़ी हर एक अपडेट
Ghonda Assembly Result Live Updates:
- बीजेपी उम्मीदवार अजय महावर ने जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने 28370 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। - बीजेपी के अजय महावर करीब 20 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 81797 वोट हासिल हुए।
- आप प्रत्याशी श्री दत्त शर्मा ने भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर तो दी लेकिन उन्हें हरा नहीं सके। श्री दत्त शर्मा को कुल 53427 वोट हासिल हुए। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी भीष्म शर्मा शुरुआती रुझानों से ही पीछे चल रहे थे। भीष्म को कुल 5484 वोट हासिल कर तीसरे स्थान पर रहे।
2015 में कैसे रहे थे नतीजे?
साल 2015 के चुनाव में श्रीदत्त शर्मा ने आम आदमी पार्टी के चुनाव चिह्न से चुनाव लड़ा और अपने निकटमत प्रतिद्वंदी को 8093 वोटों से हरा दिया था। इस चुनाव में उन्हें 60906 वोट मिले थे जबकि बीजेपी के साहब सिंह चौहान को 52713 वोट हासिल हुए थे। इस बार भी श्रीदत्त शर्मा मैदान में हैं।
क्या है घोंडा सीट का इतिहास
इस क्षेत्र को 1972 में पहली बार विधानसभा सीट बनाया गया था। तब के चुनाव में यहां से कांग्रेस के हरगैन सिंह ने जीत दर्ज की थी। उन्होंीने भारतीय जनसंघ के नेता देवकी नंदन शर्मा को हराया और विधायक बने। इस सीट से कांग्रेस नेता भीष्मह शर्मा ने लगातार तीन बार जीत हासिल की। ऐसा करने वाले वह इकलौते नेता हैं।