Move to Jagran APP

Gandhi Nagar Delhi Assembly Election Result 2020: भाजपा के अनिल बाजपेई को मिली जीत

गांधी नगर में भाजपा के अनिल कुमार बाजपेई को जीत मिली है। मतगणना के अंतिम राउंड में वे 6000 वोटों से आगे चल रहे थे।

By Monika MinalEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 08:13 AM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 10:50 AM (IST)
Gandhi Nagar Delhi Assembly Election Result 2020: भाजपा के अनिल बाजपेई को मिली जीत
Gandhi Nagar Delhi Assembly Election Result 2020: भाजपा के अनिल बाजपेई को मिली जीत

नई दिल्‍ली, ऑनलाइन डेस्‍क। गांधीनगर सीट से भाजपा के अनिल कुमार बाजपेई को जीत हासिल हुई।  चुनाव आयोग की ओर से भी इसका औपचारिक ऐलान कर दिया गया।  बता दें कि गांधीनगर सीट पर भी कांटे का मुकाबला रहा। यहां आम आदमी पार्टी के साथ साथ कांग्रेस को भी खूब वोट मिले। इसका फायदा भाजपा के प्रत्याशी अनिल बाजपेई को मिला। और उन्होंने करीब 6000 वोटों से जीत दर्ज की।

loksabha election banner

यमुनापार की हाई प्रोफाइल सीट

यह यमुनापार की हाई प्रोफाइल सीट रही है। पूर्वी दिल्‍ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने के चलते दिल्‍ली की राजनीति में प्रमुख स्‍थान रखता है। यह क्षेत्र 1972 में विधानसभा सीट घोषित किया गया था। तब यहां से कांग्रेस के इंदर सिंह आजाद विधायक बने थे।  

वोटों का पिटारे में फैसला

इस सीट पर 8 फरवरी को डाले गए वोटों का पिटारा मंगलवार सुबह 8 बजे खुल गया। इसके बाद जारी मतगणना के रुझानों में, भाजपा के अनिल कुमार  बाजपेई को जीत के करीब बताया जा रहा था। मतगणना के अंतिम राउंड में वे 6000 वोटों से आगे चल रहे थे।

शुरुआती रुझानों से ही थे आगे

इसके पहले प्राप्‍त रुझानों के अनुसार,  भाजपा को 13080 वोट मिले हैं वहीं आम आदमी पार्टी ने 15,442 वोट लिए और कांग्रेस के खाते में अब तक मात्र 7542 वोट ही आए। यानि इस सीट पर आम आदमी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला रहा।

मतदान का कुल आंकड़ा 114107 

इस सीट पर 8 फरवरी, शनिवार को हुए मतदान का कुल आंकड़ा 114107 रहा और मतदान फीसद 62.42 है। यहां से भाजपा के अनिल कुमार बाजपेई, आम आदमी पार्टी के नवीन चौधरी और कांग्रेस के अरविंदर सिंह लवली के बीच मुकाबला है।

पूरे मतगणना के दौरान ऐसे थे अपडेट्स :

- भाजपा प्रत्‍याशी अनिल कुमार बाजपेइ को मिली जीत

 - गांधी नगर में भाजपा 3186 वोट से आगे

- गांधीनगर विधानसभा से चौथे राउंड के बाद आप प्रत्याशी नवीन चौधरी दीपू 2362 वोट से आगे

-  भाजपा को 13080 वोट, आम आदमी पार्टी -  15,442 वोट और कांग्रेस-  7542 वोट 

- गांधीनगर में भी कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है।

- गांधी नगर में पहला राउंड पूरा,  भाजपा आगे।

- गांधी नगर में पहला राउंड पूरा हुआ पर कोई ऐलान नहीं।

-  सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की गई।   

LIVE Delhi Election Results 2020 : शुरुआती रूझानों में कपिल मिश्रा और अलका लांबा पीछे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.