Move to Jagran APP

Delhi Exit Poll Results 2020: पढ़ें- सबसे बड़े सर्वे में AAP-BJP व कांग्रेस को मिली कितनी सीट

शोध संस्थान विकासशील राज्य शोध केंद्र (Developing State Research Center) ने चुनाव से पहले सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में सर्वे कराया है। इसमें एक लाख लोगों से सैंपल लिए गए हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 07:05 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 07:48 AM (IST)
Delhi Exit Poll Results 2020: पढ़ें- सबसे बड़े सर्वे में AAP-BJP व कांग्रेस को मिली कितनी सीट
Delhi Exit Poll Results 2020: पढ़ें- सबसे बड़े सर्वे में AAP-BJP व कांग्रेस को मिली कितनी सीट

नई दिल्ली [राहुल मानव]। Delhi Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव- 2020 के तहत राज्य की सभी 70 विधानसभा सीटों पर सबसे बड़ा सर्वे आया है। दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) के विकासशील राज्य शोध केंद्र ((Developing State Research Center)) की तरफ से दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एक लाख से अधिक लोगों पर किए गए सर्वेक्षण में दावा किया गया है कि विधानसभा चुनाव सर्वेक्षण के परिणामों के तहत आम आदमी पार्टी को अनुमानित 68 सीटें मिल रही हैं। वहीं, AAP के प्रति सर्वे में लोगा का मत फीसद 60.04 रहा है।

loksabha election banner

भाजपा को सर्वे के तहत 2 सीटें मिल रही हैं और लोगों का भाजपा के प्रति सर्वे में मत फीसद 30.98 रहा है। सर्वे के अनुसार कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलेगी। कांग्रेस का मत फीस द 6.74 रहा, जबकि निर्दलीय व अन्य का मत फीसद 2.24 रहा।

डीसीआरसी के निदेशक सुनील कुमार चौधरी ने कहा कि 1 से 6 फरवरी 2020 के दौरान इस सर्वे को दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर किया गया था। इसमें कुल 1,03,731 मतदाताओं के सैंपल लिए गए और उनका अध्ययन किया गया। इसमें डीयू के राजनीति विज्ञान के छात्रों ने हिस्सा लिया। साथ ही डीयू के विभिन्न विभागों और कॉलेजों लगभग 30 शिक्षक और 500 छात्रों व शोधार्थियों ने सर्वे में हिस्सा लिया। सुनील ने दावा किया कि भारत के चुनावी लोकतंत्र के इतिहास में यह अब तक का सबसे बड़ा सर्वे है, जिसमें एक लाख से अधिक लोगों के सैंपल एकत्र किए गए। 

डीयू ने एक लाख के बीच किया सर्वे

शोध केंद्र के निदेशक प्रो सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि केंद्र ने दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के अनुसार सात भागों में बांटते हुए प्रत्येक लोकसभा सीटों पर दो-दो कोआर्डिनेटर बनाए थे, जिनके साथ पांच-पांच छात्रों की 70 टीमों ने पूरी दिल्ली में सर्वेक्षण किया।

6 फरवरी को किया गया था सर्वे

यह सर्वे एक फरवरी से 6 फरवरी तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में किया गया, जिसमें लगभग 30 प्रोफेसर और 400 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल रहीं।

इतिहास का सबसे बड़ा सर्वे का दावा

केंद्र का दावा है कि भारत के चुनावी लोकतंत्र के इतिहास में यह अब तक सबसे बड़ा सर्वे है। यह सर्वे शोध के लिए किए जाने वाले अध्ययन के लिए किया गया है। इससे पहले 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में 83 हजार और दिल्ली नगर निगम में 40 हजार लोगों से व्यक्तिगत रूप से सैंपल लिए गए थे। तब दोनों के वास्तविक परिणाम सर्वेक्षण के परिणामों के बेहद करीब थे।

गौरतलब है कि दिल्ली में सभी 70 सीटों पर मतदान के बाद 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। इस चुनाव में जहां आम आदमी पार्टी सत्ता में वापसी की आस लगाए हुए हैं, तो भारतीय जनता पार्टी 2 दशक के बाद दिल्ली में वापसी को पूरी कोशिश में है तो कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने की लड़ाई लड़ रही है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.