Move to Jagran APP

Delhi Election Results 2020 : इन 12 सीटें पर 1000 मतों से भी कम अंतर, भाजपा और आप में कांटे की टक्‍कर

दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में आम आदमी पार्टी बढ़त बढ़ाए हुई है लेकिन ऐसी 12 सीटें हैं जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है।

By Tilak RajEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 11:49 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 11:49 AM (IST)
Delhi Election Results 2020 : इन 12 सीटें  पर 1000 मतों से भी कम अंतर, भाजपा और आप में कांटे की टक्‍कर
Delhi Election Results 2020 : इन 12 सीटें पर 1000 मतों से भी कम अंतर, भाजपा और आप में कांटे की टक्‍कर

नई दिल्‍ली, संजीव कुमार शुक्‍ला। दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में आम आदमी पार्टी बढ़त बढ़ाए हुई है, लेकिन ऐसी 12 सीटें हैं, जहां भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला हो रहा है। इन सीटों पर बढ़त का अंतर एक हजार वोटों से कम का है। ऐसे में इन सीटों पर कोई बड़ा उलटफेर हो सकता है। चुनाव आयोग के अनुसार, 70 सीटों में से 54 पर आप और भाजपा 15 पर बढ़त बनाए हुए है।

prime article banner

1 विश्वास नगर विधानसभा

भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश शर्मा यहां आम आदमी पार्टी प्रत्याशी दीपक सिंगला से 914 मतों से आगे हैं।

2 सीलमपुर

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अब्दुल रहमान यहां भाजपा प्रत्याशी कौशल कुमार मिश्रा से 420 मतों से आगेहैं।

3 शकुरबस्ती

आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन इस सीट से भाजपा के डॉ एससी वत्स से 309 मतों से आगे हैं।

4 शालीमार बाग

यहां भारतीय जनता पार्टी की रेखा गुप्ता, आम आदमी पार्टी प्रत्याशी वंदना कुमारी से 377 वोट से आगे हैं।

5 ओखला

भारतीय जनता पार्टी के ब्रम्ह सिंह यहां आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमानतुल्ला खान से 194 मत से आगे हैं।

 6 मुंडका

भारतीय जनता पार्टी के आजाद सिंह यहां आम आदमी पार्टी के धर्मपाल लाकरा से 172 मतों से आगे हैं।

7 नजफगढ़

भाजपा के अजीत सिंह यहां आम आदमी पाटी के कैलाश गहलोत से 621 वोट से आगे हैं।

8 कालकाजी

आप की आतिशी यहां भाजपा प्रत्याशी धर्मवीर सिंह से 111 वोट से आगे हैं। हालांकि, एक समय वह धर्मवीर से पीछे भी रहीं। यहां कांटे का मुकाबला देखने को मिल रहा है।

9 किराड़ी

भाजपा के अनिल झा यहां आम आदमी पार्टी रितुराज गोविंद से 508 वोट से आगे हैं।

10 हरिनगर

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजकुमारी ढिल्लन यहां भाजपा के तेजिंदर पाल सिंह बग्गा से 622 वोटों से आगे हैं।

11 द्वारका 

आम आदमी पार्टी प्रत्याशी विनय मिश्रा यहां भाजपा प्रत्याशी प्रदुम्न राजपूत से 558 मतों से आगे हैं।

12 आदर्श नगर

आप प्रत्याशी पवन शर्मा बीजेपी के राजकुमार भाटिया से 904 मतों से आगे हैं।

गौरतलब है कि साल 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 67 सीटें जीती थी। वहीं, भाजपा को महज तीन सीटों से संतोष करना पड़ा था। उधर, कांग्रेस का खाता भी नहीं खुला था। इस बार भी एग्जिट पोल के मुताबिक, आम आदमी पार्टी को 50 से 60 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.