Move to Jagran APP

इन 24 सीटों पर नए उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, AAP से 20 नए चेहरे पहुंचे विधानसभा

Delhi Election Result 2020 चांदनी चौक सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रहलाद सिंह ने भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को 29584 मतों से हराया।

By Ankit KumarEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 09:15 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 12:13 AM (IST)
इन 24 सीटों पर नए उम्मीदवारों ने दर्ज की जीत, AAP से 20 नए चेहरे पहुंचे विधानसभा

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधासभा चुनाव के परिणाम घोषित हो गए है। राज्य की सभी 70 सीटों में से आम आदमी पार्टी को कुल 62 सीटें मिली। वहीं, 8 सीटों पर भाजपा उम्मीदवार विजयी हुए। अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी के 20 नए उम्मीदवारों ने इन चुनावों में बाजी मारी। वहीं, भाजपा के 4 नए प्रत्याशियों ने जीत का स्वाद चखा। इस तरह दिल्ली विधानसभा में कुल 24 नए विधायकों प्रवेश तय हो गया है। 

loksabha election banner

इस चुनाव में सुल्तानपुर माजरा (सुरक्षित) सीट से आम आदमी पार्टी के मुकेश कुमार अहलावत विजयी हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रामचंद्र छावरिया को 48,052 मतों से पराजित किया। वहीं सीलमपुर सीट पर आप के अब्दुल रहमान ने भाजपा को कौशल कुमार मिश्र को 36,920 वोट से पराजित किया। बिजवासन सीट पर केजरीवाल की पार्टी के भूपिंदर सिंह जून ने भाजपा के सत प्रकाश राणा को 753 वोट के मामूली अंतर से हरा दिया। 

चांदनी चौक सीट पर आम आदमी पार्टी के प्रहलाद सिंह ने भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को 29,584 मतों से हराया। इस सीट पर पिछले चुनाव में आम आदमी पार्टी की अल्का लांबा ने जीत दर्ज की थी। दिल्ली कैंट सीट से आप के वीरेंद्र सिंह कादियान ने भाजपा के अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मनीष सिंह को 10,590 मतों से हराया। द्वारका सीट पर आम आदमी पार्टी के विनय मिश्र ने जीत दर्ज की। इस सीट से 2015 के चुनाव में आदर्श शास्त्री ने जीत दर्ज की थी। वह इस बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव मैदान में थे लेकिन उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। 

घोंडा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के अजय महावर ने आप के निवर्तमान विधायक श्रीदत्त शर्मा को 28,370 मतों से पराजित किया। गोकलपुर (सुरक्षित) सीट से सुरेंदर कुमार आम आदमी पार्टी की टिकट पर पहली बार विधानसभा पहुंचे हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रंजीत सिंह को 19,488 मतों से पराजित किया। हरिनगर सीट से आप प्रत्याशी राजकुमारी ढिल्लों ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के तजिंदर पाल सिंह बग्गा को पराजित किया। 

करावल नगर सीट से भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को पराजित किया। इस सीट पर 2015 के चुनाव में आप की टिकट पर कपिल मिश्रा ने जीत दर्ज की थी। कोंडली (सुरक्षित) सीट पर आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के राजकुमार को पराजित किया। 

मटियामहल सीट से आप के शोएब इकबाल ने भाजपा के रविंदर गुप्ता को हराया। इस सीट पर 2015 के चुनाव में आप की टिकट पर असीम अहमद खान ने जीत दर्ज की थी। मुंडका सीट पर आप के धरमपाल लाकड़ा ने भाजपा के आजाद सिंह को 19,158 मतों से पराजित किया। मुस्तफाबाद सीट से आप के हाजी युनूस ने निवर्तमान विधायक भाजपा के जगदीश प्रधान को हराकर विधानसभा में प्रवेश किया है। रोहतास नगर सीट से भाजपा के जीतेंद्र महाजन ने आप की सरिता सिंह को 13 हजार से अधिक मतों से पराजित किया। 

त्रिलोकपुरी (सुरक्षित) सीट से आप के रोहित कुमार ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी किरण को 12,486 मतों से पराजित किया। त्रिनगर सीट पर आप की प्रीति तोमर ने जीत दर्ज की। तिमारपुर सीट से आप के दिलीप पाण्डेय ने जीत दर्ज की। इस सीट से आप के ही पंकज पुष्कर पिछले विधानसभा चुनाव में जीत कर आए थे। 

पटेल नगर (सुरक्षित) सीट से आप के राजकुमार आनंद ने भाजपा के परवेश रत्न को 30,935 मतों से पराजित किया। राजिंदर नगर सीट से आप के राघव चड्ढा ने भाजपा के सरदार आर पी सिंह को 20,058 मतों से हराया। राजौरी गार्डन सीट से आप की ए धनवती चंदेला ने भाजपा के रमेश खन्ना को 22,972 मतों से हराया। बवाना (सुरक्षित) सीट से आम आदमी पार्टी के जयभगवान ताजा समाचार मिलने तक अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के रवींदर कुमार से 11,999 मतों से आगे चल रहे हैं। कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की आतिशी ने भाजपा के धरमवीर सिंह को 11,393 मतों से हराया। लक्ष्मी नगर सीट से भाजपा के अभय वर्मा ने आप के नितिन त्यागी को 880 मतों से पराजित किया।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.