Move to Jagran APP

Delhi Election 2020 : भाजपा और कांग्रेस को झटका, कई स्थानीय नेता AAP में शामिल

Delhi Assembly Elections 2020 कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव दिलशाद खां पटेल नगर क्षेत्र से भी कांग्रेस और भाजपा के कई नेता आप में शामिल हुए।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 01:48 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 01:48 PM (IST)
Delhi  Election 2020 : भाजपा और कांग्रेस को झटका, कई स्थानीय नेता AAP में शामिल
Delhi Election 2020 : भाजपा और कांग्रेस को झटका, कई स्थानीय नेता AAP में शामिल

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी में विभिन्न राजनीतिक दलों और समाजसेवी संगठनों के नेताओं के शामिल होने का सिलसिला जारी है। मंगलवार को भी भाजपा व कांग्रेस के कई नेताओं और समर्थकों को चुनाव प्रभारी संजय सिंह ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा भी मौजूद रहे।

prime article banner

संजय सिंह ने बताया कि सीलमपुर से विधायक हाजी इसराक खान को अल्पसंख्यक सेल दिल्ली का प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि कई सालों से भाजपा से जुड़े रमेश चौहान ने पार्टी का दामन थामा है। भाजपा के मंडल अध्यक्ष श्याम शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय बजाज, पूर्व निगम प्रत्याशी संगीता बजाज भी पार्टी में शामिल हुए हैं।

इसके अलावा, कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव दिलशाद खां, पटेल नगर क्षेत्र से भी कांग्रेस और भाजपा के कई नेता शामिल हुए। कांग्रेस नेता बबीता शर्मा, कांग्रेस यूथ ब्लॉक के अध्यक्ष पिंटू शर्मा व करोलबाग के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष हरिओम शर्मा भी आप में शामिल हुए।

आप के कई नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल

उधर, आम आदमी पार्टी (आप) के कई नेता व कार्यकर्ता मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में आप नेता सुनीता सिंह, उमेद सिंह, अनवर खान सहित कई कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी, सह प्रभारी तरुण चुघ ने इनका पार्टी में स्वागत किया। आप के अन्य कार्यकर्ता को पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा परिवार में सम्मिलित कराया गया।

मनोज तिवारी ने कहा कि आप व कांग्रेस से लोगों का मोह भंग हो गया है। उमेद सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल कहते हैं कि उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग पांच सौ का टिकट लेकर दिल्ली आते हैं और पांच लाख रुपये का इलाज कराकर लौट जाते हैं। उनके इस बयान से पूर्वांचल के लोगों में रोष है। अनवर खान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में निर्णय लेने की क्षमता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.