Delhi Election 2020: फर्स्ट टाइम वोटर्स में जबरदस्त उत्साह, प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा ने भी डाला वोट
Delhi Election 2020 पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय स्थित बूथ पर फर्स्ट टाइम वोटर आयुषी ने अपना वोट डाला है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों पर आज सुबह 8 बजे से वोटिंग चालू हो गई थी। इस दौरान मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। लोग सुबह 6 बजे से ही पोलिंग बूथों पर पहुंचना शुरू हो गए थे, सभी ने बूथ पर पहुंचकर लाइन लगाना शुरू कर दिया था। इस दौरान नामचीन हस्तियों से लेकर आम लोगों ने भी अपना वोट दिया। बजुर्ग मतदाताओं ने भी अपने वोट का इस्तमाल किया। इस बीच कई मतदाता ऐसे भी हैं जिन्होंने पहली बार अपने मत का इस्तेमाल किया। नीचे देखें ऐसी ही कुछ तस्वीरें-
हिमांगी, साहिल और शालू ने भी अपना पहला वोट दिया है। शालू ने करोल बाग में पोलिंग बूथ पर जाकर अपना मत दिया।
करोल बाग में रितिक ने दिल्ली दिया अपना वोट।
शमा, साहिबा, नेहा तीनो ने पहली बार मतदान किया। वोट डालकर पोलिंग बूथ के बाहर अपनी उंगली पर लगा स्याही का निशान दिखाती तीनों फर्स्ट टाइम वोटर्स।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान राजीव वाड्रा ने पहलr बार अपना वोट डाला है। वोट डालने के बाद वह बोले कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में हिस्सा लेने का यह अच्छा अनुभव है। हर किसी को अपने वोट के अधिकार का इस्तमाल करना चाहिए।
पहली बार मतदान करने के बाद राणाजी एन्क्लेव स्थित मतदान केंद्र के बाहर उंगुली पर स्याही का निशान दिखाती प्रियरंजना वर्मा।
पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर स्थित राजकीय सर्वोदय कन्या विद्यालय स्थित बूथ पर फर्स्ट टाइम वोटर आयुषी ने अपना वोट डाला है। वोट डालने के बाद उंगली पर लगा स्याही का निशान दिखाती आयुषी।
दिव्या, कुसुम व रजनी ने भी पहली बार अपने वोटिंग अधिकार का इस्तेमाल किया है। उन्होंने करावल नगर विधानसभा क्षेत्र के मुकुंद विहार इलाके के मतदान केंद्र में पहली बार मतदान किया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहली बार उन्हें अपने मत का इस्तेमाल करने का मौका मिला है।
फर्स्ट टाइम वोटर रैनी श्री ने भी पहली बार अपने वोट के अधिकार का उपयोग किया है। उन्होंने तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र के राजकीय माध्यमिक बाल विद्यालय में मतदान दिया है। उन्होंने कहा कि वो मतदान के लिए बेहद रोमांचित थीं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव से दीपिका को भी पहली बार अपने वोट का इस्तेमाल करने का मौका मिला है। उन्होंने तुगलकाबाद विधानसभा क्षेत्र में अपना वोट दिया है। वोट डालने के बाद उंगली पर लगे स्याही का निशान दिखाती दीपिका।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2020: परिवार के साथ वोट डालन पहुंची अभिनेत्री तापसी पन्नू, देखें फोटो