Delhi Election 2020: भाजपा का वोट फीसद और सीटें बढ़ीं, सरकार बनाने में रहे काफी पीछे
2020 के चुनाव में भाजपा ने करीब 7 फीसदी की बढ़त हासिल करते हुए 39 फीसद वोट हासिल हासिल किए।
नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा में मतगणना के बाद आम आदमी पार्टी (आप) का सरकार बनना तय है। वहीं दूसरी ओर भाजपा ने भी बड़ी बढ़त हासिल की है। उसके वोटों में 7 फीसदी वोटों की बढ़त बनाई। उसने 2015 के चुनावों में 32 फीसद वोट हासिल किए थे, उसकी तुलना 2020 के चुनाव में भाजपा ने करीब 7 फीसदी की बढ़त हासिल करते हुए 39 फीसद वोट हासिल हासिल किए। इस बार सिर्फ 8 सीट जीतने में सफल रही। जबकि 2015 के चुनाव में सिर्फ 3 सीटें जीती थी। माना जाता है कि इस बार पूर्वांचलियों का वोट पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा वोट दिए हैं, जिसने वोट फीसद और सीटें बढ़ाने में मदद की। यहां तक कि उत्ताखंड के लोगों ने जमकर मतदान करना पड़ा, जिससे पटपड़गंज से मनोज सिसोदिया को परेशानी का सामना करना पड़ा। आखिरी दौर की मतगणना में जीत हासिल की। भाजपा पूर्वी दिल्ली लोकसभा की 10 सीटों में से 4 सीटें, उत्तर पश्चिम की 10 सीटों में से 1 और उत्तर ईस्ट की 2 सीटें जीतने में सफल रही, जिसमें विश्वास नगर, रोहिणी, विश्वास नगर, मुस्तफाबाद, करावल नगर, गांधी नगर, लक्ष्मीनगर, बिजवासन सीटें जीतने में सफल रही।
आप के सभी मंत्री और बड़े चेहरे सफल रहे
आप के सभी बड़े चेहरे चुनाव जीत गए हैं या चुनाव जीतने के करीब हैं। इनमें नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल, पटपड़गंज से मनीष सिसोदिया, शकूरबस्ती से सत्येंद्र जैन, नजफगढ़ से कैलाश गहलोत, कालकाजी से आतिशी, राजेंद्र नगर से राघव चड्ढा, सीमापुरी से राजेंद्र गौतम, बाबरपुर से गोपाल राय, तिमारपुर से दिलीप पांडेय, बल्लीमारान से इमरान हुसैन, ओखला से अमानतुल्ला खान और शाहदरा से रामनिवास गोयल शामिल हैं। सिर्फ करावल नगर से दुर्गेश पाठक चुनाव हार गए।
दिल्ली में जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली ने तीसरी बार बेटे पर भरोसा किया। नई राजनीति देश के लिए शुभ संकेत है। दिल्ली ने नई राजनीति को जन्म दिया है। ये मेरी नहीं दिल्ली वालों की जीत है। सिर्फ दिल्ली नहीं, भारत माता की जीत है। हनुमान जी ने आज दिल्ली पर कृपा बरसाई है। आज ये साफ है, वोट उसको जो काम करेगा। अगले 5 साल दिल्ली में मिलकर काम करेंगे। आप के कार्यकर्ताओं का शुक्रिया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज मंगलवार है और हनुमान जी का दिन है। हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है। मैं इसके लिए हनुमान जी को भी धन्यवाद देता हूं। आज मेरी पत्नी का जन्मदिन है। हम प्रार्थना करते हैं कि हनुमान जी हमें सही रास्ता दिखाते रहें ताकि हम अगले पांच वर्षों तक लोगों की सेवा करते रहें।