Move to Jagran APP

दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया से मिले सुभाष चोपड़ा, कीर्ति आजाद भी रहे साथ

कांग्रेस नेता सुभाष चोपड़ा और कीर्ति आजाद ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 01:27 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 01:27 PM (IST)
दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया से मिले सुभाष चोपड़ा, कीर्ति आजाद भी रहे साथ
दिल्ली कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद सोनिया से मिले सुभाष चोपड़ा, कीर्ति आजाद भी रहे साथ

नई दिल्ली, ऑन लाइन डेस्क। दिल्ली कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने बृहस्पतिवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। दोनों नेता सोनिया गांधी के घर जाकर उन्हें आभार जताया। जानकारी के मुताबिक दोनों नेताओं ने संगठन की मजबूती को लेकर बातचीत की।

loksabha election banner

दरअसल, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अनुभव को वरीयता देते हुए 72 साल के सुभाष चोपड़ा को दिल्ली कांग्रेस की कमान सौंपी है। हालांकि 12 दिन पूर्व आलाकमान ने इस पद के लिए पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के नाम पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन बाहरी होने के मुद्दे पर विरोध के चलते उनका पत्ता काट दिया गया।

यह बात अलग है कि कीर्ति को चुनाव अभियान समिति का अध्यक्ष बनाकर आलाकमान ने पंजाबी समुदाय के साथ-साथ पूर्वांचल के मतदाताओं को भी साधने की कोशिश की है। इनकी नियुक्ति के साथ ही प्रदेश कांग्रेस के तीनों कार्यकारी अध्यक्ष हारून यूसुफ, देवेंद्र यादव व राजेश लिलोठिया भी अपने पद से हट गए हैं।

शीला दीक्षित के निधन के तीन माह बाद मिला दिल्ली कांग्रेस को अध्यक्ष

शीला दीक्षित के निधन के तीन माह तीन दिन बाद प्रदेश कांग्रेस को नया अध्यक्ष मिला है। 20 जुलाई को शीला का निधन हुआ था। सुभाष चोपड़ा छात्र राजनीति के समय से ही कांग्रेस से जुड़े हैं। राजनीति में उनका प्रवेश डूसू अध्यक्ष चुने जाने के साथ हुआ था। वह विधायक व विस अध्यक्ष भी रहे हैं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने 2003 में नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाई थी। उनके पास संगठन चलाने का अच्छा अनुभव है। वहीं, कीर्ति आजाद भाजपा में रहे हैं और 1993 से 1998 तक गोल मार्केट से भाजपा विधायक रह चुके हैं। बिहार के दरभंगा से दो बार सांसद भी रहे हैं। फरवरी 2019 में उन्होंने कांग्रेस का दामन थामा था। कांग्रेस से धनबाद से लोस चुनाव लड़ा था पर हार गए थे।

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.