Move to Jagran APP

दिल्ली बचाओ परिवर्तन यात्रा में केजरीवाल पर बरसे मनोज तिवारी, कही ये बड़ी बात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल पर दिल्ली के लोगों को गुमराह करने का आरोप लगाया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 29 Aug 2019 08:13 PM (IST)Updated: Thu, 29 Aug 2019 08:13 PM (IST)
दिल्ली बचाओ परिवर्तन यात्रा में केजरीवाल पर बरसे मनोज तिवारी, कही ये बड़ी बात
दिल्ली बचाओ परिवर्तन यात्रा में केजरीवाल पर बरसे मनोज तिवारी, कही ये बड़ी बात

नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली के भलस्वा डेरी में आयोजित दिल्ली बचाओ परिवर्तन यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी और सांसद हंस राज हंस समेत कई नेता शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 20 साल से पिछली सरकारों ने यमुना नदी का दिल्ली में बुरा हाल कर दिया।

loksabha election banner

केजरीवाल की आलोचना करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि 2015 में जब विधानसभा चुनाव था, तब एक नारा था 70 वादों की भरमार, अबकी बार केजरीवाल, दूसरा नारा था पानी माफ बिजली हाफ। अरविंद केजरीवाल ने चुनाव जीतकर 20 हजार लीटर पानी फ्री कर दिया, लेकिन उससे ज्यादा होते ही पूरे पानी का बिल देना होगा। बाद में तो पानी आना ही बंद हो गया। मनोज तिवारी ने आरोप लगाया कि दिल्ली के लोगों को गंदा पानी पीना पड़ रहा है। ऐसे झूठे लोगों से दिल्ली को बचाना होगा।

केंद्र की योजना लागू नहीं कर रहे हैं केजरीवालः मनोज तिवारी

भाजपा नेता ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान योजना लागू किया जिसमें गरीबों को 5 लाख तक इलाज का खर्च दिया जा रहा है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। अब मोदी सरकार ने फिट इंडिया की शुरुआत की है। ताकि देश के लोग स्वस्थ रह सके। पांच साल पूरा होने को हैं। लेकिन केजरीवाल अब रेवड़ी बांट रहे हैं। क्योंकि चुनाव के कुछ ही माह शेष है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद केजरीवाल गरीब विरोधी हैं क्योंकि वह दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना लागू नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते गरीबों को खुले आकाश के नीचे सोते हैं।  55 माह में अरविंद केजरीवाल ने 9 हजार करोड़ बिजली के नाम पर वसूला अब 3 सौ करोड़ अब माफ करेंगे।

दिल्ली में परिवर्तन का आह्वान

मनोज तिवारी ने दिल्ली के लोगों से परिवर्तन का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बेसुरों को हटाना है, सुर वालों को लाना है। 20 साल से भाजपा दिल्ली की सत्ता से दूर रही है। एक बार दिल्ली में भाजपा को लाइये सड़क, जाम सहित तमाम समस्याओं का समाधान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने सबको धोखा दिया है, ऐसे लोगों को दिल्ली की सत्ता से हटाना है। मनोज तिवारी ने देश में मोदी दिल्ली में भाजपा तभी बनेगी बात , दिल्ली चलेगा मोदी के साथ का नारा भी दिया।

हंस राज हंस ने भलस्वा वार्ड को लिया गोद

सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद हंस राज हंस ने कहा कि भलस्वा झील का सुंदरीकरण होना चाहिए। भलस्वा लैंडफिल साइट के मुद्दे को सांसद में भी उठाया है। हंस राज हंस ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बगैर कहा कि उन्होंने झूठ बोल सत्ता ले ली। उन्होंने झुग्गी, कॉलोनियों का कोई विकास नहीं किया। उन्होंने लोगों से अपील की कि तख्त बदल दो , ताज बदल दो, झूठों का राज बदल दो। उन्होंने भलस्वा वार्ड को गोद लेने की घोषणा भी की।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली कांग्रेस प्रभारी पद छोड़ेंगे पीसी चाको, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर जताई इच्छा

 दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.