Delhi Election 2020: भाजपा का आरोप- केजरीवाल सरकार सरकार की वजह से हुई थी सीलिंग
Delhi Assembly Election 2020 भाजपा ने आप सरकार पर व्यापारियों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Assembly Election 2020: भाजपा ने आप सरकार पर व्यापारियों की समस्याओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि दिल्ली प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल एवं कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के प्रतिनिधि व भाजपा नेता सतीश गर्ग ने कहा कि आप सरकार की वजह से दिल्ली में पिछले तीन वर्षों से सीलिंग का भय बना रहा है।
दिल्ली सरकार ने 351 सड़कों को अधिसूचित नहीं करने और व्यापारियों के लंबित मामलों का जवाब नहीं देने के कारण सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर मॉनिटरिंग कमेटी ने कार्रवाई की। वह प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।
नगर निगमों पर दबाव बनाने का आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि आप सरकार ने बिना वैकल्पिक स्थान दिए दिल्ली में 52 हजार छोटी फैक्ट्रियों को सील करने के लिए नगर निगमों पर दबाव बनाया। वहीं, दूसरी ओर केंद्र सरकार ने सीलिंग रुकवाने के लिए हरसंभव प्रयास किया है। दिल्ली विकास प्राधिकरण से नियमों में बदलाव करके व्यापारियों को राहत पहुंचाई गई।
प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बनते ही व्यापारियों के लिए पेंशन योजना और वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से जुड़ी बीमा योजना को लागू किया जाएगा। केंद्र सरकार व नगर निगमों के साथ ही जब दिल्ली में भी भाजपा की सरकार होगी तो सीलिंग को पूरी तरह रोकने में मदद मिलेगी।
ये भी पढ़ेंः Delhi Election 2020: भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी होते ही ट्वीटर पर ट्रेंड करने लगा मॉडल टाउन
Delhi Election 2020 : AAP के उम्मीदवारों में गृह राज्य हरियाणा पर केजरीवाल मेहरबान