नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 की बदरपुर विधानसभा सीट (Badarpur Assembly Seat) से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी ने आम आदमी पार्टी के राम सिंह नेताजी को हरा दिया है। इससे पहले आप उम्मीदवार आगे चल रहे थे। भाजपा के रामवीर सिंह बिधूड़ी ने लगभग 2500 वोटों से जीत दर्ज की है। बदरपुर सीट से भारतीय जनता पार्टी के रामवीर सिंह बिधूड़ी, आप के राम सिंह नेताजी और कांग्रेस के प्रमोद कुमार यादव मैदान में थे। आप के रामसिंह नेताजी दूसरे नंबर पर रहे, जिन्हें 86363 वोट मिले। यहां बसपा तीसरे नंबर पर रही। आप छोड़कर बसपा में शामिल हुए नारायण दत्त शर्मा को 10436 वोट मिले।
पिछली बार 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार नारायण दत्त शर्मा ने जीत दर्ज की थी। लेकिन अब नारायण दत्त शर्मा आप को छोड़ बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम चुके हैं। आप ने इस बार बदरपुर सीट से राम सिंह नेताजी को अपना उम्मीदवार बनाया था। वहीं, भाजपा ने रामवीर सिंह बिधूड़ी, कांग्रेस प्रमोद कुमार यादव और बसपा ने नारायण दत्त शर्मा को चुनाव मैदान में उतारा। बदरपुर सीट पर 59.63 फीसद मतदान हुआ और कुल 1,91,653 मतदाताओं ने वोट किया।
दरअसल, बदरपुर विधानसभा सीट दक्षिण दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा होने के साथ ही हरियाणा के फरीदाबाद जिले की सीमा ये लगता है। इसे बदरपुर बॉर्डर के नाम से पहचाना जाता है। इस विधानसभा सीट का गठन 1993 में किया गया था। यहां के पहले चुनाव में जनता दल के रामवीर सिंह बिधूड़ी विधायक चुने गए थे। वैसे बता दें कि रामवीर कई दलों की ओर चुनाव लड़कर जीते और इस सीट से तीन बार विधायक चुने जा चुके हैं।
नारायण दत्त शर्मा ने 2013 में भी बदरपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह चुनाव हार गए। हालांकि, 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में नारायण दत्त शर्मा 47,583 वोटे के भारी अंतर से जीते थे। उन्हें कुल 94242 वोट मिले थे।
विधायक
नारायण दत्त शर्मा
पार्टी
आम आदमी पार्टी
प्राप्त वोट
94242
पराजित उम्मीदवार
रामवीर सिंह बिधूड़ी
पार्टी
भारतीय जनता पार्टी
प्राप्त वोट
46659
हार का अंतर
47583
वोट%
65.33
पुरुष मतदाता
153329
महिला मतदाता
107522
कुल मतदाता
260887
बदरपुर का क्षेत्र ऐतिहासिक गौरव समेटे हुए है। यह इलाका 16वीं शताब्दी के दौरान दिल्ली के शासक जहांगीर द्वारा बनवाई गई कई सराय के लिए जाना जाता था। तब इस इलाके से निकले जीटी रोड से जाने वाली राहगीर इन सरायों में आराम किया करते थे। सरकार ने इस इलाके को विकसित करने के इरादे से 1973 में यहां बसावट शुरू की और बदरपुर थर्मल पॉवर स्टेशन स्थापित कराया।