Delhi Assembly Election Results 2020: जीत के दावों को लेकर ट्विटर पर भिड़े मनोज तिवारी व संजय सिंह
Delhi Assembly Election Results 2020 एग्जिट पोल के दावों को लेकर भाजपा नेता मनोज तिवारी और आप नेता संजय सिंह ट्विटर पर भिड़ गए।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi Assembly Election Results 2020: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के आ रहे नतीजों से पहले एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एवं आम आदमी पार्टी (आप) के बीच सोमवार को ट्विटर पर जोरदार भिडंत देखने को मिली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने एग्जिट पोल के दावों को नकारते हुए दिल्ली में 48 सीटें जीतने का दावा किया तो आप के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य संजय ङ्क्षसह ने इस पर पलटवार कर दिया।
इससे पहले मनोज तिवारी ने कहा कि हम दिल्ली में 48 सीटें जीत रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि एग्जिट पोल कई बार फेल होते हैं, हमने पंजाब में ऐसा होते देखा है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एग्जिट पोल का आंकड़ा तीन बजे तक का है। ऐसे में तब तक तो सिर्फ 30 फीसद वोट पड़े थे।
वहीं संजय सिंह ने तिवारी पर पलटवार करते हुए कहा कि बोलने पर पैसा तो लगता नहीं है। वह कुछ भी कह सकते हैं। संजय सिंह ने कहा कि एग्जिट पोल आने के बाद हम अपनी जीत के प्रति 100 प्रतिशत आश्वस्त हैं और काफी उत्साहित हैं।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के चुनाव आठ फरवरी को हुए थे। जबकि मतगणना मंगलवार यानी 11 फरवरी को होगी। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।