Move to Jagran APP

Vikaspuri Election Result 2020 LIVE: महिंद्र यादव को मिली भारी बढ़त, यहां देखें ताजा परिणाम

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम आने शुरू हो गए हैं। मतगणना शुरू होते ही यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी ने मानी हार।

By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 07:37 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 07:01 PM (IST)
Vikaspuri Election Result 2020 LIVE: महिंद्र यादव को मिली भारी बढ़त, यहां देखें ताजा परिणाम
Vikaspuri Election Result 2020 LIVE: महिंद्र यादव को मिली भारी बढ़त, यहां देखें ताजा परिणाम

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्‍ली विधानसभा चुनाव 2020 के परिणाम के रुझान लगभग सामने आ गए हैं।  मतगणना 24 राउंट तक हो चुकी है। ऐसे में विकासपुरी विधानसभा सीट के परिणाम पर लोगों की नजरें टिकी हैं।

loksabha election banner

दिल्ली विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही थी। एक समय यह चुनाव की लड़ाई रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई। वहीं आज आने वाले नतीजे यह बताएंगे कि जनता ने किसे दिल्ली की गद्दी पर बैठाया है। इस बार विधानसभा चुनाव में कुल 62.50 फीसद वोट पड़े हैं।

इस बार चुनाव के आंकड़े जारी करने पर देरी पर राजनीतिक पार्टियों ने जहां नाराजगी जाहिर की थी तो आयोग ने इस पर सफाई भी दी थी। आंकड़ो जारी करने में देरी पर चुनाव आयोग ने कहा कि शनिवार देर रात तक ईवीएम से डेटा इकट्ठा किए गए इसलिए चुनाव के आंकड़े जारी करने में देरी हो गई।

Vikaspuri Election Result 2020 LIVE: 

ताजा अपडेट 7 बजे का 

आम आदमी पार्टी के महिंद्र यादव  122427 वोटों के साथ सबसे आगे हैं। वहीं भाजपा के संजय सिंह 86 हजार वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

4:00 बजे यह है स्थिति

भाजपा- 57331

आप - 81269

कांग्रेस- 4880

इस सीट पर मुकाबला काफी रोमांचक हो गया है। विकासपुरी में आम आदमी पार्टी के मतदाता महिंद्र यादव अभी तक 81269 वोटों के साथ आगे बने हुए हैं। वहीं भाजपा के संजय सिंह 57331 वोट लेक उन्हें टक्कर दे रहे हैं। हालांकि अब लड़ाई के बाद जीत की स्थिति लगभग साफ होती दिख रही है। वहीं कांग्रेस मात्र 4880 वोट के साथ इस लड़ाई से बाहर है।

2:40 बजे यह है स्थिति 

भाजपा- 43526 

आप - 62063  

कांग्रेस- 3871 

इस सीट से महिंद्र यादव जो आम आदमी पार्टी 29 हजार से ज्यादा वोटों के साथ आगे हैं। वहीं कांग्रेस के मुकेश शर्मा मात्र 27 00 वोटों के साथ काफी पीछे हैं। इधर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी संजय सिंह ने 24 हजार वोटों के साथ दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। यह चुनावी रण काफी आगे चलकर रोमाचंक मोड़ पर पहुंचने वाला है।

सातवां राउंड 

महेंद्र यादव- 35830 

संजय सिंह - 24133

यहां से कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश शर्मा ने अपनी स्वीकार करते हुए ट्ववीट करते हुए कहा कि मैं अपनी हार स्वीकार करता हूं। विधानसभा क्षेत्र के सभी लोगों का शुक्रिया अदा करते हुए क्षेत्र के विकास की कामना की। उन्होंने यह भी बताया कि इस क्षेत्र के चौमुखी विकास के लिए सतत प्रयास करूंगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.