Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election Result 2020 LIVE: मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में कांटे का मुकाबला

Delhi Assembly Election Result 2020 LIVE मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र उत्तरपूर्वी दिल्ली में अभी दस में से AAP-BJP पांच-पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 11:15 AM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 11:28 AM (IST)
Delhi Assembly Election Result 2020 LIVE: मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में कांटे का मुकाबला
Delhi Assembly Election Result 2020 LIVE: मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र में कांटे का मुकाबला

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। Delhi Assembly Election Result 2020 LIVE:   भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के संसदीय क्षेत्र उत्तरपूर्वी दिल्ली में भाजपा और आप के बीच कांटे का मुकाबला है। यहां दोनों पार्टियां अभी दस में से पांच-पांच सीटों पर आगे चल रहे हैं।

loksabha election banner

घोंडा, रोहतास नगर, करावल नगर, मुस्तफाबाद और गोकलपुरी में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है। जबकि सीमापुरी, बाबरपुर, सीलमपुर, बुराड़ी और तिमारपुर में आप बढ़त बनाये हुए है। करीब आठ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दस में से सीलमपुर को छोड़कर बाकी नौ विधानसभा सीटों पर कमल खिलाया था। पिछले विधानसभा चुनाव में इन दस में से भाजपा को मुस्तफाबाद सीट पर ही सफलता मिली थी।

सीमापुरी में बड़ी जीत की ओर अग्रसर दिल्ली सरकार के मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कम करने वालों को लोग पसंद कर रहे हैं। हिंदू-मुस्लिम करने वालों को नहीं।

वहीं, राष्ट्रमंडल खेल गांव स्थित मतगणना केंद्र पर छह विधानसभा की गणना हो रही है। कई सीटों पर आप आगे है। वहीं पर कुछ पर भाजपा आगे चल रही है। 2 सीटों पर भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर है। यहां की महत्वपूर्ण सीटों में से। एक पटपड़गंज में भाजपा और आपके बीच। कड़ी टक्कर है। जहां पहले राउंड में। मनीष सिसोदिया 112 वोटों से आगे हो गए थे। वहीं दूसरे राउंड के बीच मे वह 38 वोटों से पीछे हो गए थे लेकिन दूसरे राउंड की समाप्ति पर सिसोदिया 74 वोटों से आगे हो गए हैं। कृष्णा नगर में। भाजपा प्रत्याशी अनिल गोयल तीनों ही राउंड में। आगे चल रहे हैं। यहां से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ एके वालिया तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। गांधीनगर में भी कांग्रेस प्रत्याशी अरविंदर सिंह लवली तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। यहां आप और भाजपा के बीच कड़ी टक्कर है। त्रिलोकपुरी और कोंडली में आम आदमी पार्टी आगे हैं। कोंडली में माना जा रहा था की यहां से भाजपा आगे रहेगी। लेकिन अभी तक की। मतगणना में आम आदमी पार्टी का पलड़ा भारी दिख रहा है हालांकि दूसरे राउंड में भाजपा ने यहां बढ़त बनाई थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.