Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल ने कई जगहों पर किया रोड शो, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Delhi Assembly Election दिल्ली में चुनावी दंगल रोमांचक हो गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रोड शो किया वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने भी जनसंपर्क किया।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 08:42 AM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 12:12 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल ने कई जगहों पर किया रोड शो, देखने के लिए उमड़ी भीड़
Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल ने कई जगहों पर किया रोड शो, देखने के लिए उमड़ी भीड़

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली में चुनावी दंगल रोमांचक होने वाला है। रविवार को दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और आप के नेता उतर चुके है। इस क्रम में दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने रोड शो की शुरूआत कर दी है। दिल्ली की किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में वह अरविंद केजरवाल रोड शो करते हुए नजर आए। इस दौरान काफी संख्या में भीड़ मौजूद रही। वहीं भाजपा नेता प्रकाश जावेड़कर भी एक जन सभा को संबोधित कर रहे हैं।

prime article banner

 दिल्ली में चुनावी दंगल का रविवार काफी रोमाचंक होने वाला है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज रविवार को दिल्ली में कई जगहों पर रैली करेंगे। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल कई इलाकों में रोड शो करेंगे।     

 Delhi Assembly Election Updates: 

  • गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान की शुरूआत कर दी है। इस दौरान काफी संंख्या में भीड़ मौजूद रही।
  • दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप नेता अरविंद केजरीवाल ने किराड़ी विधानसभा क्षेत्र में अपने रोड शो का आगाज कर दिया है। इस दौरान भारी संख्या में लोगों का हुजूम जमा हो गया है। केजरीवाल ने लोगों से दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप पार्टी को वोट डालने की अपील की। 
  • वहीं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ग्रेटर कैलाश में जनप्रकाश रैली कर रहे हैं। 
  • केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावेड़कर ने आदर्श नगर में डोर टू डोर अभियान की शुरूआत की।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दिल्ली कैंट विधानसभा के ओल्ड मेहराम नगर में डोर-टू डोर अभियान करेंगे। महाजन संपर्क के तहत इस इस अभियान का आगाज किया जाएगा। 
  • केंद्रीय रक्षा मंत्री रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिल्ली कैंट विधानसभा के गोपीनाथ बाजार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तिलक नगर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 
  • भाजपा सांसद मनोज तिवारी नजफगढ़ विधानसभा के रोशनआरा रोड पर एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 
  • इसके अलावा मटियाला विधानसभा के रामलीला मैदान में मनोज तिवारी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। 

 कई जगहों पर होगा रोड शो

आम आदमी पार्टी के मुखिया केजरीवाल दिल्ली के कई विधानसभा क्षेत्रों में रोड शो करने वाले हैं। मिली जानकारी के अनुसार केजरीवाल किराड़ी विधानसभा क्षेत्र, मुंडका विधानसभा क्षेत्र, विश्वास नगर, लक्ष्मी नगर, रिठाला विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों के पक्ष में रैली कर वोट मांगेंगे। इधर चुनाव की तारीख नजदीक आते ही नेताओं के आरोप- प्रत्यारोप बढ़ गए हैं। इसी बीच शाहीन बाग में शनिवार को हुई फायरिंग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल ने भाजपा एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि अमित शाह जी आपने हमारी दिल्ली का ये क्या हाल बना रखा है। दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं। कानून-व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। चुनाव आते-जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्ली के लोगों की खातिर कृपया कानून-व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए।

बुराड़ी में जुटेंगे दिग्गज

इधर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी दिल्ली के चुनावी माहौल में रंग जमाने आ रहे हैं।  मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार की रैली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के साथ होगी। यह रैली दिल्ली के बुराड़ी इलाके में होने वाली है।  यह रैली बिहार की सियासत के लिए भी काफी मायने रखती है। बिहार में भी आने वाले समय में विधानसभा चुनाव होने वाला है, ऐसे में भाजपा और जदयू की जोड़ी बिहार के लिए अहम है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.