Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: .. जब काका की एक झलक पाने को बेताब रहते थे लोग

चुनाव प्रचार के दौरान फिल्‍मी सितारे मतदाताओं से प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील करते हैं और माहौल को पक्ष में करने की कोशिश होती है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 09:28 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 09:28 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: .. जब काका की एक झलक पाने को बेताब रहते थे लोग
Delhi Assembly Election 2020: .. जब काका की एक झलक पाने को बेताब रहते थे लोग

नई दिल्ली [कुमार मिश्र]। Delhi Assembly Election 2020: विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमा रहे सभी प्रत्याशी जनता से समर्थन पाने के लिए पूरी ताकत लगाए हुए हैं। मतदाताओं को आकर्षित करने की कोशिशों में एक तरीका फिल्मी सितारों को प्रचार कार्य में उतारना है। चुनाव प्रचार के दौरान ये सितारे मतदाताओं से प्रत्याशी का समर्थन करने की अपील करते हैं और माहौल को पक्ष में करने की कोशिश होती है। इस तरह की कोशिश विधानसभा से लेकर लोकसभा चुनाव तक में होती रही है।

loksabha election banner

बॉलीवुड की कई हस्‍तियां चुनाव प्रचार में
पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र में बॉलीवुड की कई हस्तियां चुनाव प्रचार में उतर चुकी हैं। इनमें शत्रुघ्न सिन्हा, विनोद खन्ना, आदित्य पंचोली, दीपक तिजोरी, राज बब्बर सहित अनेक अभिनेता शामिल हैं। राजेश खन्ना को लोग आज भी याद करते हैं।

काका का अलग ही रहता था अंदाज

जनकपुरी निवासी दीपक अरोड़ा बताते हैं कि काका के चुनाव प्रचार का अंदाज ही अलग होता था। कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार के लिए काका कई बार जनकपुरी आए थे। लोग उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते थे। यह उनकी लोकप्रियता ही है कि जनकपुरी में आज भी उनके जन्मदिवस पर एक समारोह का आयोजन होता है। सैकड़ों लोग जुटते हैं और बाकायदा केक काटा जाता है।

राज बब्‍बर का किया खास याद

राजौरी गार्डन निवासी श्याम बताते हैं कि चुनाव प्रचार के दौरान बॉलीवुड अभिनेता यहां आते रहे हैं। आदित्य पंचोली, दीपक तिजोरी यहां आ चुके हैं। राज बब्बर को तो खास तौर पर याद किया जाता है। उत्तम नगर निवासी राम सिंह बताते हैं कि चुनाव महापर्व है। इसके बहाने ही सही सितारों को अपने बीच पाकर लोग खुश होते हैं, जिन्हें करीब से देखने की तमन्ना होती है, वे जब खुद उनके सामने होते हैं, तब लोगों को कितनी खुशी मिलती होगी, इसकी सहज कल्पना की जा सकती है।

जब पहली बार मिले थे विनोद खन्‍ना से

राम सिंह बताते हैं कि विनोद खन्ना को जब पहली बार उन्होंने चुनाव प्रचार करते देखा तो उन्हें यकीन नहीं हो रहा था कि वे उनके सामने हैं। इसी तरह दशरथपुरी में शत्रुघ्न सिन्हा के चुनाव प्रचार में आने की बात को याद करते हुए आज भी मुकुल मुस्कुराने लगते हैं। वे बताते हैं कि शत्रुघ्न के यहां आने की बात जब उन्हें पता चली तो वे अपने साथ एक फोटोग्राफर भी ले आए। फोटोग्राफर से कहा था कि हर हाल में उनकी एक तस्वीर शत्रुघ्न सिन्हा के साथ होनी चाहिए। यह बात और है कि शत्रुघ्न सिन्हा अपने चाहने वालों से इस कदर घिरे थे कि मुकुल की इच्छा पूरी नहीं हो सकी। वह अब भी यह उम्मीद लगाए बैठे हैं कि उनके क्षेत्र में चुनाव प्रचार के बहाने ही सही शत्रुघ्न सिन्हा एक बार फिर आएंगे और इस बार वे हर हाल में उनके साथ एक सेल्फी तो ले ही लेंगे।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.