Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: दिल्ली की 70 सीटों पर शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान, बनें ‘दिल्ली के दबंग’

Delhi Election 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर थम गया है। नियमानुसारशुक्रवार को किसी भी दल का प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेगा।

By JP YadavEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 07:33 AM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 07:33 AM (IST)
Delhi Election 2020: दिल्ली की 70 सीटों पर शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान, बनें ‘दिल्ली के दबंग’
Delhi Election 2020: दिल्ली की 70 सीटों पर शनिवार सुबह 8 बजे से मतदान, बनें ‘दिल्ली के दबंग’

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार का शोर थम गया है। नियमानुसार शुक्रवार को किसी भी दल का प्रत्याशी प्रचार नहीं कर सकेगा। इस बार दिल्ली में आम आदमी पार्टी को छोड़ दें तो भाजपा और कांग्रेस गठबंधन करके चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रस तो पहली बार गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। ऐसे में मतदान से लेकर चुनाव परिणाम तक बिहार-यूपी के लोगों की भी नजर रहेगी।

loksabha election banner

सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक होगा मतदान

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर शनिवार सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक मतादन होगा। इसमें दिल्ली के दबंग मतदाता अपना जोर दिखाएंगे। 11 फरवरी को वोटो की गिनती होगी। दरअसल, चुनाव आयोग की ओर से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘दिल्ली के दबंग’ का नारा दिया है।

AAP-BJP और कांग्रेस ने प्रचार में लगाई पूरी ताकत

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तीनों प्रमुख दलों आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party), कांग्रेस व भाजपा के स्टार प्रचारकों व उम्मीदवारों ने पूरी ताकत झोंक दी और ताबड़तोड़ रैलियां व रोड शो किए। भाजपा की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने प्रचार का नेतृत्व किया। वहीं कांग्रेस की कमान राज बब्बर व शत्रुघ्न सिन्हा ने संभाली। आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को छोड़कर सभी स्टार प्रचारक मैदान में उतरे और मतदाताओं से वोट की अपील की।

चुनाव आयोग ने दिया 'दिल्ली के दबंग' का नारा

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने अधिक से अधिक मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिए ‘दिल्ली के दबंग’ का नारा दिया है। साथ ही चुनाव आयोग ने निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव के लिए इस बार सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और दिल्ली पुलिस के जवानों के अलावा 190 अर्धसैनिक बल मतदान केंद्रों पर तैनात रहेंगे।

कितनी सीटों पर किसके प्रत्याशी

इस चुनाव में AAP ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारें हैं। वहीं कांग्रेस 66 व भाजपा 67 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा ने तीन सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं। इसमें से दो सीटों पर जेडीयू व एक सीट पर लोक जनशक्ति पार्टी का उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।

कांग्रेस पहली बार गठबंधन कर लड़ रही चुनाव

वहीं, कांग्रेस गठबंधन की तरफ से चार सीटों पर आरजेडी के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) भी इस बार 68 सीटों पर ताल ठोक रही है। इसके अलावा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पांच व अन्य राष्ट्रीय व पंजीकृत राजनीतिक दलों ने 249 उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं। वहीं 148 निर्दलीय उम्मीवार भी किस्मत आजमा रहे हैं।

हर दिन 400 से 500 हुई रैलियां

25 जनवरी से छह फरवरी के बीच प्रतिदिन 400 से 500 चुनावी रैलियां, जनसभाएं, नुक्कड़ नाटक व रोड शो हुए। इस तरह प्रचार के दौरान 5500 से छह हजार चुनावी कार्यक्रम हुए।

दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.