Delhi Assembly Election 2020: गौतम गंभीर ने कहा- दिल्ली को और बेहतर बनाएंगे
दिल्ली में चुनाव के तारीख की घोषणा हो चुकी है। आठ फरवरी को वोटिंग है। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा हम जनता की उम्मीद पर खड़ा उरतेंगे।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख तय हो गई है। चुनाव आयोग ने तारीख का घोषणा कर दी है। दिल्ली में आठ फरवरी को चुनाव की तारीख फाइनल हो गई है जिसके नतीजे 11 फरवरी को आएंगे। चुनाव की तारीख के ऐलान के बाद सभी पार्टियों ने ताल ठोक ली है।
आम आदमी पार्टी की प्रतिक्रिया
सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा हम जनता की उम्मीद पर खड़ा उतरेंगे।
केजरीवाल ने कहा:-
इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि यह चुनाव काम पर होगा।
भाजपा की प्रतिक्रिया
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा :-
वहीं भाजपा की तरफ से प्रदेश प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है भाजपा सरकार बनाएगी। मोदी का नेतृत्व देशभर में है।
मनोज तिवारी ने कहा :-
वहीं दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा भाजपा मंगल करने वाली पार्टी के तौर पर ही जानी जाती है। यह स्पष्ट है दिल्ली की जनता बिजली-पानी के बिल से परेशान है। प्रदूषण को लेकर उन्होंने केजरीवाल सरकार को घेरते हुए कहा कि दिल्ली की सांस फूल रही है। इसलिए आठ फरवरी को उनका समय पूरा हो गया है। दिल्ली से झूठ की सरकार जाने वाली है।
गौतम गंभीर ने कहा:-
पूर्वी दिल्ली की सीट से भाजपा सांसद गौतम गंभीर ने कहा कि हम लोग दिल्ली को और बेहतर जगह बनाने की कोशिश करेंगे, जहां प्रदूषण, पानी की समस्या के अलावा बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर लोगों के लिए मौजूद होगा। भाजपा के आते ही दिल्ली को एक बेहतर सरकार मिलेगी।