Move to Jagran APP

कांग्रेस के बाद अब BJP की बारी, PM 22 दिसंबर को रामलीला मैदान से शुरू करेंगे चुनावी अभियान

Delhi Assembly Election 2020 रविवार (22 दिसंबर) से दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर चुनावी अभियान का आगाज करेगी। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद संबोधित करेंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 10:58 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 11:07 AM (IST)
कांग्रेस के बाद अब BJP की बारी, PM 22 दिसंबर को रामलीला मैदान से शुरू करेंगे चुनावी अभियान
कांग्रेस के बाद अब BJP की बारी, PM 22 दिसंबर को रामलीला मैदान से शुरू करेंगे चुनावी अभियान

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Delhi Assembly Election 2020 : दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में एक से डेढ़ महीने का वक्त बचा है, ऐसे में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी  (Aam  Aadmi Party) के साथ बाकी दलों भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) और कांग्रेस (Congress) ने भी कमर कस ली है। AAP जहां पिछले कुछ महीनों के दौरान दिल्ली की जनता के लिए दर्जनभर से अधिक लोकलुभावनी योजनाओं का एलान कर चुकी है, तो वहीं, कांग्रेस ने शनिवार को रामलीला मैदान में दिल्ली जीतने के लिए चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। अब बारी भारतीय जनता पार्टी की है, जो अगले रविवार (22 दिसंबर) से दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली कर चुनावी अभियान का आगाज करेगी। इस रैली को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद संबोधित करेंगे।

loksabha election banner

बताया जा रहा है कि पीएम मोदी शनिवार को हुई रैली के दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के केंद्र सरकार पर हमलों को जवाब देंगे।

बता दें कि शनिवार को कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ रामलीला मैदान में बड़ी रैली की। कांग्रेस की भारत बचाओ रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के लोग उनके बयान पर उन्हें माफी मांगने के लिए कह रहे हैं। लेकिन, वह माफी नहीं मांगेंगे। राहुल केंद्र सरकार पर भी जमकर बरसे। अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी, नागरिकता कानून जैसे मुद्दों पर मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि पूरी दुनिया पहले भारत की मजबूत अर्थव्यस्था की ओर देखती थी। लेकिन, पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यस्था को जो चोट मारी है, उससे वह अब तक उबर नहीं पाई है। जीडीपी चार फीसद के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि इसे मेरे हिसाब से देखा जाए, तो ढाई फीसद ही रह जाएगी।

उन्होंने हिंदुस्तान के सारे दुश्मन चाहते थे कि इसकी अर्थव्यवस्था को नष्ट किया जाए। यह काम दुश्मन ने नहीं, बल्कि मोदी ने किया है। राहुल ने नागरिकता कानून का भी मुद्दा उठाया और कहा कि यह सरकार एक धर्म के लोगों को दूसरे धर्म के लोगों से लड़ाने का काम कर रही है। असम को जला दिया है। पूरे पूवरेत्तर की स्थिति खराब है। उन्होंने सरकार पर लोगों को डराने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं के हौसले को बढ़ाते हुए कहा कि इस देश को डराया और दबाया जा रहा है। लेकिन कांग्रेस के कार्यकर्ता बब्बर शेर और शेरनियां हैं, वे किसी से डरने वाला नहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.