Delhi Assembly Election 2020: जानिए रोहिणी विधानसभा का हाल
Delhi Assembly Election 2020 दिल्ली के सभी 70 सीटों पर होने वाले चुनाव में रोहिणी विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी है।
नई दिल्ली, जागरण संवादाता। Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली के बाहरी क्षेत्र में रोहिणी विधानसभा आता है। यह दिल्ली के काफी पॉश इलाकों में एक है। यहां विधानसभा क्षेत्र उत्तर-पश्चिमी दिल्ली लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। भाजपा के जाने माने चेहरे विजेंद्र गुप्ता यहां से 2015 में जीते थे। वहीं इससे पहले के चुनाव की बात करें तो 2013 की बात करें तो यहां से आम आदमी पार्टी के नेता राजेश गर्ग ने जीत हासिल की थी। वहीं , 2008 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के जय भगवान अग्रवाल ने जीत हासिल कर पार्टी का परचम लहराया था।
दिल्ली के सभी 70 सीटों पर होने वाले चुनाव में रोहिणी विधानसभा सीट काफी महत्वपूर्ण मानी है। यहां यह जानने वाली बात यह है कि 2002 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद करीब छह साल बाद 2008 में इस इलाके को विधानसभा क्षेत्र घोषित किया गया।
काफी पॉश है यह इलाका
मेट्रो की रेड लाइन पर बसा यह इलाका दिल्ली की सबसे पॉश कॉलोनियों में एक है। 1980 में डीडीए ने इस इलाके में आलीशान कॉलोनियों का निर्माण कराया और यहां के लोगों को आवंटित किया। इस इलाके में कई नामी शॉपिंग सेंटर्स समेत बड़े बाजार भी हैं।
कुछ अहम जानकारी
विधायक -विजेन्दर गुप्ता
पार्टी- बीजेपी
प्राप्त वोट- 59866
पराजित उम्मीदवार- सी एल गुप्ता एडवोकेट
पार्टी -आप
प्राप्त वोट- 54499
हार का अंतर- 5367
वोट %- 68.86
पुरुष मतदाता- 91362
महिला मतदाता- 83281
कुल मतदाता- 174653
बता दें कि केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के लिए 8 फरवरी, 2020 का दिन तय किया है। वहीं, मतगणना मंगलवार 11 फरवरी, 2020 को होगी।