Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: ...जब नांगलोई जाट में AAP ने फहराया परचम, भाजपा को मिली हार

Delhi Assembly Election 2020 नांगलोई जाट से रघुविंदर शौकीन विधायक हैं। 1998 में कांग्रेस ने इस सीट पर पहली बार जीत दर्ज की थी।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 06:10 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2020 06:10 PM (IST)
Delhi Election 2020: ...जब नांगलोई जाट में AAP ने फहराया परचम, भाजपा को मिली हार
Delhi Election 2020: ...जब नांगलोई जाट में AAP ने फहराया परचम, भाजपा को मिली हार

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi Assembly Election 2020: नांगलोई जाट से रघुविंदर शौकीन विधायक हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मनोज कुमार शौकान को 2015 में पराजित किया था। यह विधानसभा सीट नॉर्थ-वेस्ट दिल्ली संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है।

loksabha election banner

मतदाताः 239139

पुरुषः 13438

महिलाः 1046693

अन्यः 08

(2015 के अनुसार)

आम आदमी पार्टी के गठन से पहले इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस को जीत मिल रही थी। 1998 में कांग्रेस ने इस सीट पर पहली बार जीत दर्ज की थी। 1998 में कांग्रेस के टिकट पर प्रेम चंद्र को जीत मिली थी। कांग्रेस ने 2003 और 2008 में भी इस सीट से जीत दर्ज कर चुकी है। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार मनोज कुमार शौकीन ने आम आदमी पार्टी को हराया था। हालांकि जब 2015 में चुनाव हुए तो आप को यहां से जीत मिली।

साल 2015 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को 83259 मत मिले थे जबकि भाजपा के मनोज कुमार शौकीन 46235 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर थे। कांग्रेस ने बिजेंदर सिंह को चुनाव मैदान में उतारा था लेकिन वह 152375 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे थे। साल 2015 में इस सीट से 15 लोगों ने चुनावी किस्मत अजमायी थी।

रघुविंदर शौकीन को फिर से मिला टिकट

आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर रघुविंदर शौकीन पर भरोसा जताया है। जबकि भाजपा ने सुमनलता शौकीन को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने मंदीप सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा और कांग्रेस ने इस बार अपना प्रत्याशी यहां से बदल दिया है। तीनों दलों के नेता यहां से जीत के लिए दावा कर रहे हैं।

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। सभी दल जनता के बीच जाकर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। आठ फरवरी को सभी 70 सीटों पर चुनाव होगा जबकि मतगणना 11 फरवरी को होगी। 

Delhi Election 2020 : मादीपुर विधानसभा क्षेत्र की विशेषता, जानें- इस बार क्या चाहती है जनता?

 शाहीन बाग पर भाजपा के आरोपों का सीएम केजरीवाल ने दिया जवाब, 'चुनाव बाद खुल जाएगा रास्ता'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.