Move to Jagran APP

Bharat Bachao Rally: सोनिया की रैली से कांग्रेस दिखाएगी दम, 1 लाख लोगों की जुटने की उम्मीद

Bharat Bachao Rally शनिवार को रामलीला मैदान में होने जा रही भारत बचाओ रैली का निशाना भले ही केंद्र सरकार हो लेकिन कांग्रेस इस रैली से दिल्ली में भी दम दिखाएगी।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 14 Dec 2019 08:18 AM (IST)Updated: Sat, 14 Dec 2019 08:18 AM (IST)
Bharat Bachao Rally: सोनिया की रैली से कांग्रेस दिखाएगी दम, 1 लाख लोगों की जुटने की उम्मीद
Bharat Bachao Rally: सोनिया की रैली से कांग्रेस दिखाएगी दम, 1 लाख लोगों की जुटने की उम्मीद

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। शनिवार को रामलीला मैदान में होने जा रही भारत बचाओ रैली का निशाना भले ही केंद्र सरकार हो, लेकिन कांग्रेस इस रैली से दिल्ली में भी दम दिखाएगी। पार्टी की पूरी तैयारी है कि वह दिल्ली की सियासी जंग में खुद की मौजूदगी को मजबूती से दर्शाए। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के भाषण में दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं भी हो सकती हैं। पिछले पांच साल से कांग्रेस दिल्ली की सत्ता से बाहर है। हालांकि नगर निगम चुनाव में पार्टी ने हर जगह अपनी हिस्सेदारी बरकरार रखी, लेकिन लोकसभा में दिल्ली की सात में से पांच सीटों पर दूसरे नंबर की पार्टी बनकर सिमट गई। ऐसे में तकरीबन डेढ़ माह के भीतर होने जा रहे दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस मजबूती से लड़ने की तैयारी में जुट गई है।

loksabha election banner

इस रैली में यूं तो देशभर से पार्टी कार्यकर्ता शिरकत करेंगे, जिसमें पंजाब, हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश की मुख्य भूमिका रहेगी। इसमें भी अकेले दिल्ली से 50 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने का दावा किया जा रहा है। रामलीला मैदान में भी रैली की तैयारी देर रात तक जारी रही। सुबह साढ़े दस बजे से शुरू होने वाली इस रैली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी तीनों के आदमकद कटआउट लगे हैं। मंच पर इन तीनों के अलावा और भी राष्ट्रीय नेता मौजूद रहेंगे। मंच पर दिल्ली का प्रतिनिधित्व प्रदेश प्रभारी पीसी चाको व अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा करेंगे।

प्रदेश कांग्रेस इस रैली से अपनी एकजुटता व शक्ति प्रदर्शन में भी लगी है। इसके जरिये पार्टी के सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को अब चुनावी मोड़ में लाना चाहती है। सेवादल तक की बड़ी भूमिका तय कर दी गई है। गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा हटने के बाद अब इस रैली में सेवादल कार्यकर्ता ही हर मोर्चा को संभालेंगे।

सभी स्टेशनों व एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ता तैनात: सुभाष चोपड़ा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने शुक्रवार रात रामलीला मैदान व दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करने के बाद दावा किया कि शनिवार की रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने बताया कि बड़े पैमाने पर पार्टी ने प्रचार सामग्री वितरित कराई है। रैली स्थल के 10 किमी के दायरे को चारो तरफ तिरंगे झंडे से पाटा जा रहा है। साथ ही दिल्ली के सभी बॉर्डरों पर बाहर से आने वाले लोगों को व्यवस्थित ढंग से रामलीला मैदान तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस की 100 टीमों का गठन हुआ है। बॉर्डरों से रामलीला मैदान तक पार्टी के झंडे लगाए जा रहे हैं। एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशनों पर भी देश के अन्य हिस्सों से पहुंचने वाले लोगों की सुविधा के लिए कार्यकर्ता तैनात हैं। सभी स्टेशनों पर कांग्रेस कार्यकर्ता तिरंगे झंडे, बैनरों के साथ आगंतुकों के स्वागत के लिए तैनात हैं। चोपड़ा ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने पहली बार कांग्रेस कार्यकर्ताओं व दिल्ली के नागरिकों से आग्रह किया है कि ट्रैफिक जाम से बचने के लिए के लिए मेट्रो का प्रयोग करें। नजफगढ़, नांगलोई, बवाना, महरौली क्षेत्रों से भारी संख्या में लोग मेट्रो में रामलीला मैदान पहुंचेंगे। लिहाजा सभी मेट्रो स्टेशनों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मुस्तेद होंगे।

रैली में जुटी भीड़ तय करेगी पार्टी के भविष्य की दिशा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा के मुताबिक, शनिवार की रैली दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए औपचारिक तौर पर चुनाव प्रचार का शंखनाद है। हालांकि इस रैली के बाद भी सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा की कुछ रैलियों और रोड शो होंगे, लेकिन इस रैली के बाद पार्टी अब विधानसभा के सियासी रण में पूरी मजबूती के साथ उतर जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.