Move to Jagran APP

Delhi Election: अरविंद केजरीवाल ने नजफगढ़ और बिजवासन में किया रोड शो, मांगा समर्थन

नजफगढ़ फिरनी व नजफगढ़ बाजार होते हुए रोड शो गुजरा। मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल लोगों का अभिवादन कर रहे थे।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sun, 02 Feb 2020 09:35 AM (IST)Updated: Sun, 02 Feb 2020 09:42 AM (IST)
Delhi Election: अरविंद केजरीवाल ने नजफगढ़ और बिजवासन में किया रोड शो, मांगा समर्थन
Delhi Election: अरविंद केजरीवाल ने नजफगढ़ और बिजवासन में किया रोड शो, मांगा समर्थन

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मतदान की तारीख नजदीक आने से इलाके में राजनीतिक हलचल भी बढ़ रही है। विभिन्न दलों के नेता अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील कर रहे हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल ने नजफगढ़ व बिजवासन विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। सबसे पहले मुख्यमंत्री नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पहुंचे। यहां उनके पहुंचने से पहले ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता छावला स्टैंड पर मौजूद थे। इस दौरान कार्यकर्ता ‘अच्छे बीते पांच साल’ के नारे लगाते रहे। मुख्यमंत्री के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं का उत्साह दोगुना हो गया।

loksabha election banner

खुली जीप में मुख्यमंत्री के साथ आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कैलाश गहलोत भी सवार थे। रोड शो छावला के बाद बहादुरगढ़ स्टैंड पर पहुंचा। इस दौरान मुख्यमंत्री के स्वागत में लोग फूलों की वर्षा कर रहे थे। नजफगढ़ फिरनी व नजफगढ़ बाजार होते हुए रोड शो गुजरा। इस दौरान मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल लोगों का अभिवादन कर रहे थे। नजफगढ़ बाजार में जैसे ही रोड शो पहुंचा, लोग मुख्यमंत्री के स्वागत में ढोल की थाप पर नृत्य करने लगे। नजफगढ़ के बाद मुख्यमंत्री बिजवासन विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां पर महिपालपुर से रोड शो की शुरुआत हुई। यहां भी कार्यकर्ताओं का हुजूम देखने को मिला। मुख्यमंत्री के साथ आप प्रत्याशी बीएस जून भी थे। इस दौरान लोग पार्टी की टोपी लगाए रोड शो के साथ चल रहे थे। इसके अलावा पिछले पांच साल में सरकार की ओर से किए गए कार्यो से लोगों को अवगत करा रहे थे।

वहीं, शाहीन बाग में शनिवार को हुई फायरिंग को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्हाेंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सवाल किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया कि अमित शाह जी आपने हमारी दिल्ली का ये क्या हाल बना रखा है। दिल्ली में दिनदहाड़े गोलियां चल रही हैं। कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ रही हैं। चुनाव आते-जाते रहेंगे, राजनीति भी चलती रहेगी, लेकिन दिल्ली के लोगों की खातिर कृपया कानून-व्यवस्था ठीक करने पर ध्यान दीजिए।

दिल्ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.