Move to Jagran APP

Delhi assembly Election: दिल्ली सरकार के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

Delhi assembly Election विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 12:13 PM (IST)Updated: Sat, 12 Oct 2019 12:13 PM (IST)
Delhi assembly Election: दिल्ली सरकार के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा
Delhi assembly Election: दिल्ली सरकार के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची भाजपा

नई दिल्ली, जेएनएन। राज्यसभा सदस्य विजय गोयल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं का प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार शाम मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा से मिला। उन्होंने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर राजनीतिक लाभ के लिए सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया। भाजपा नेताओं का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने इस बारे में दिल्ली के मुख्य सचिव से बात करके उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

loksabha election banner

विजय गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार सत्ता का दुरुपयोग कर रही है। सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल राजनीतिक लाभ के लिए किया जा रहा है। मामला चाहे प्रदूषण की समस्या से निपटने का हो या फिर दिल्ली परिवहन निगम की बसों की कमी दूर करने का प्रत्येक मोर्चे पर यह सरकार विफल रही है।

दिल्ली की जनता से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए। शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में मुख्यमंत्री अपनी पीठ थपथपाते हैं, लेकिन दिल्ली के लोगों को न तो स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं और न ही कोई नया स्कूल बना है। दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग करके मुख्यमंत्री जनता के जनादेश का अपमान कर रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि होर्डिंग्स में नई दिल्ली नगर पालिका (एनडीएमसी) क्षेत्र की तस्वीर लगाकर मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रदूषण कम होने का दावा कर रहे हैं, जबकि इसमें दिल्ली सरकार का कोई योगदान नहीं है। AAP को लेकर दिल्लीवासियों में रोष है। नगर निगम चुनाव व लोकसभा चुनाव में लोगों की नाराजगी सामने आ गई है। अब विधानसभा चुनाव में भी AAP की हार सुनिश्चित है, इसलिए मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह करने के लिए मुफ्त योजनाओं की घोषणा कर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश भाजपा महामंत्री कुलजीत सिंह चहल, विधायक ओम प्रकाश शर्मा और पूर्व विधायक सुभाष सचदेवा भी शामिल थे।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.