Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल, शीला दीक्षित को भी हराया था

Delhi Assembly Election 2020 मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर से नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी अखाड़े में उतरेंगे।

By JP YadavEdited By: Published: Wed, 08 Jan 2020 08:43 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jan 2020 08:43 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल, शीला दीक्षित को भी हराया था
Delhi Assembly Election 2020: नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ेंगे केजरीवाल, शीला दीक्षित को भी हराया था

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। Delhi Assembly Election 2020 : आम आदमी पार्टी (AAP) के मुखिया और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर से नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी अखाड़े में उतरेंगे। इससे पहले वह दो बार इस सीट से विधायक चुने जा चुके हैं। वह तीसरी बार यहां से अपनी जीत पक्की करने के लिए मैदान में होंगे।

loksabha election banner

2012 में आम आदमी पार्टी के गठन के बाद पार्टी के मुखिया के तौर पर पहली बार 2013 के विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के सामने चुनाव लड़ने का फैसला लिया था। उस समय दिल्ली की राजनीति में शीला दीक्षित बड़ा नाम थीं। वह तीन बार लगातार दिल्ली की मुख्यमंत्री बन चुकी थीं। चुनावी इतिहास में नई दिल्ली सीट पर यह सबसे दिलचस्प मुकाबला था।

अन्ना आंदोलन के बाद बनी AAP के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने शीला दीक्षित के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरकर उन्हें 25,864 मतों से पराजित कर दिया। उस समय केजरीवाल ने कांग्रेस के ही आठ विधायकों के सहयोग से दिल्ली में सरकार बनाई। 49 दिन तक सरकार में रहने के बाद केजरीवाल जब दिल्ली विधानसभा में जनलोकपाल बिल लेकर आए तो कांग्रेस ने समर्थन नहीं किया। यह बिल पास नहीं हुआ। इसके बाद केजरीवाल ने सरकार से इस्तीफा दे दिया। 2015 में फिर से विधानसभा चुनाव हुए। 2015 में इस सीट से एक बार फिर अर¨वद केजरीवाल ने चुनाव लड़ा। उनके सामने कांग्रेस ने इस बार पूर्व मंत्री प्रो. किरण वालिया को चुनाव मैदान में उतारा। वहीं भाजपा ने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ की पूर्व अध्यक्ष नुपुर शर्मा को टिकट दिया। इस मुकाबले में भी अर¨वद केजरीवाल विजयी रहे और लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने। उन्होंने 31 हजार से भी अधिक मतों से नुपुर शर्मा को पराजित किया।

नई दिल्ली सीट पर एक नजर

मुख्य निर्वाचन कार्यालय की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, नई दिल्ली सीट पर 1 लाख 44 हजार 509 मतदाता हैं। इनमें 79047 पुरुष और 65461 महिलाएं हैं। 2301 मतदाता 80 साल से ऊपर के हैं और 344 दिव्यांग मतदाता हैं। इनमें से करीब 10 हजारमतदाता झुग्गी-झोपड़ी वाले हैं। यहां केंद्र सरकार में कार्यरत कर्मचारियों की संख्या अधिक है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.