Move to Jagran APP

दिल्ली में 10 लाख छोटी-बड़ी दुकानें होंगी फ्री होल्ड, दिल्ली में सत्ता पाने के लिए BJP का बड़ा दांव

Delhi Assembly Election 2020 चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनाधिकृत कॉलोनियों के बाद अब दुकानों को लेकर दांव खेला है।

By JP YadavEdited By: Published: Mon, 25 Nov 2019 04:47 PM (IST)Updated: Mon, 25 Nov 2019 05:23 PM (IST)
दिल्ली में 10 लाख छोटी-बड़ी दुकानें होंगी फ्री होल्ड, दिल्ली में सत्ता पाने के लिए BJP का बड़ा दांव
दिल्ली में 10 लाख छोटी-बड़ी दुकानें होंगी फ्री होल्ड, दिल्ली में सत्ता पाने के लिए BJP का बड़ा दांव

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए अधिसूचना जारी होने में तकरीबन 1 महीने का वक्त बचा है। ऐसे में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) सरकार के साथ दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) के मातहत भारतीय जनता पार्टी ने भी बड़ा दांव खेला है। चुनावों में मतदाताओं को लुभाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अनाधिकृत कॉलोनियों के बाद अब दुकानों को लेकर दांव खेला है। 

loksabha election banner

बता दें दिल्ली की छोटी-बड़ी करीब 10 लाख दुकानों को फ्री होल्ड किया जाएगा। इसके तहत उन्हें मालिकाना हक मिलेगा। इस बाबत डीडीए ने अपार्टमेंट एक्ट पास किया है। केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने अधिसूचना भी जारी कर दी है। डीडीए सदस्य विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी।

यहां पर बता दें कि दिल्ली में जनवरी-फरवरी में विधानसभा चुनाव होने हैं। इसके चलते दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी कई चुनावी घोषणाएं कर चुकी है। इस मामले में बेशक आम आदमी पार्टी काफी आगे हैं। वहीं, विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी भी पीछे नहीं रहना चाहती है। दिल्ली में 40 लाख परिवारों के लिए अनाधिकृत कॉलोनियों को मालिकाना हक देने का एलान भाजपा पहले ही कर चुकी है। 

जहां एक ओर भाजपा 20 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की जुगत में है तो वहीं, आम आदमी पार्टी सत्ता खोना नहीं चाहती है। यही वजह है कि दोनों ही पार्टियां अभी से चुनावी दांव चलने में जुट गई हैं। केजरीवाल सरकार अब तक दिल्ली मेट्रो में मुफ्त सफर समेत दर्जनभर लोकलुभावनी घोषणाएं कर चुकी है।

वर्ष, 2015 में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 70 विधानसभा सीटों में से 67 सीटें हासिल की थीं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी को मात्र 3 और लगातार 15 सालों तक राज करने वाली कांग्रेस 0 पर सिमट गई थी।  

दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.