Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: भाजपा-AAP के खिलाफ कांग्रेस सोशल मीडिया को बनाएगी हथियार

15 दिन में प्रदेश कांग्रेस के फेसबुक पेज की पहुंच भी दस लाख हो गई है। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी सड़क पर तो उतर ही चुकी है बहुत जल्द सोशल मीडिया पर भी पूरी मजबूती से दिखाई देगी।

By JP YadavEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 08:10 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 08:10 AM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: भाजपा-AAP के खिलाफ कांग्रेस सोशल मीडिया को बनाएगी हथियार
Delhi Assembly Election 2020: भाजपा-AAP के खिलाफ कांग्रेस सोशल मीडिया को बनाएगी हथियार

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। विधानसभा चुनाव 2020 की जंग में इस बार सोशल मीडिया भी कांग्रेस का बड़ा हथियार रहेगा। सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़े तमाम उपकरणों की मदद से दोनों प्रमुख विरोधी पार्टियों आप और भाजपा की हर गतिविधि एवं बयान पर निगाह रखी जाएगी। साथ ही उसके अनुरूप प्रतिक्रिया दी जाएगी। इसके लिए पूरी रणनीति तैयार कर ली गई है।

loksabha election banner

नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए होगी कार्यशाला

जानकारी के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस जल्द ही तमाम नेताओं और कार्यकर्ताओं के लिए एक कार्यशाला आयोजित करेगी। इसमें इस क्षेत्र के विशेषज्ञों द्वारा उन्हें सोशल मीडिया के उपयोग एवं महत्व से अवगत कराया जाएगा। साथ ही उन्हें सोशल मीडिया पर सक्रिय भी किया जाएगा। बताया जाता है कि सभी नेताओं के ट्वीटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम और वाट्सएप पर एकाउंट खोले जाएंगे।

करना होगा नियमित अपडेट

उन्हें नियमित रूप से पार्टी की उपलब्धियों और गतिविधियों की जानकारी भी उन पर डालने को कहा जाएगा।

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक नेताओं और कार्यकर्ताओं को कंटेंट भी भेजे जा रहे हैं। वार्ड स्तर पर अलग-अलग वाट्सएप ग्रुप बनाए जा रहे हैं। इन ग्रुप में आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों और क्षेत्र के कुछ प्रमुख लोगों को भी जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि प्रदेश कांग्रेस के ट्वीटर एकाउंट पर फ़ॉलोअर्स की संख्या तेजी से बढ़ रही है और यह एक लाख के करीब पहुंचने वाली है।

बढ़ रही सोशल मीडिया पर लोकप्रियता

इसी तरह पिछले 15 दिन में प्रदेश कांग्रेस के फेसबुक पेज की पहुंच भी दस लाख हो गई है। विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी सड़क पर तो उतर ही चुकी है, बहुत जल्द सोशल मीडिया पर भी पूरी मजबूती से दिखाई देगी।

दिल्ली कांग्रेस सोशल मीडिया समिति के राहुल शर्मा, अध्यक्ष ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिये पार्टी न केवल अपना प्रचार करेगी बल्कि आप और भाजपा के झूठ का भी पर्दाफाश करेगी। साथ ही उनकी हर गलत बयानबाजी का मुंहतोड़ जवाब देगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.