Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ प्रचार गीत हुआ जारी

विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान को धार देने के लिए पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस वाली दिल्ली नाम से 120 सेकेंड का गीत जारी किया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 07:11 PM (IST)Updated: Sat, 18 Jan 2020 07:11 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ प्रचार गीत हुआ जारी
Delhi Assembly Election 2020: ‘कांग्रेस वाली दिल्ली’ प्रचार गीत हुआ जारी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान को धार देने के लिए पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस वाली दिल्ली नाम से 120 सेकेंड का गीत जारी किया। प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने इस गीत को जारी करते हुए भाजपा एवं आप पर दिल्ली को विकास की दृष्टि से 20 साल पीछे धकेलने का आरोप लगाया है। सुभाष चोपड़ा ने कहा कि वर्ष 1998 में जब दिल्ली में कांग्रेस ने सत्ता संभाली थी तब दिल्ली में बिजली और पानी की दयनीय स्थिति थी। सड़कों पर घंटो जाम लगना आम बात थी।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 15 साल के शासन में न केवल दिल्ली में बिजली और पानी की बेहतर व्यवस्था की, बल्कि जो 67 फलाईओवर दिखाई देते हैं, वो भी कांग्रेस की ही देन हैं। दिल्ली में मेट्रो चलाकर कांग्रेस ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में एक नया आयाम जोड़ा। दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाकर वायु प्रदूषण पर नियंत्रण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली पहला राज्य था जहां सार्वजनिक परिवहन को सीएनजी चालित बनाया गया था। इसके लिए संयुक्त राष्ट्र ने दिल्ली को ग्रीन वार्ड भी दिया। दिल्ली को केरोसीन मुक्त बनाने का इंकलाबी काम भी कांग्रेस ने ही किया था।

दिल्ली कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष कीर्ति आजाद ने कहा कि कांग्रेस का विकास से सीधा संबंध है। यदि आज कांग्रेस शासन में होती तो दिल्ली दुनिया का बेहतर शहर होता। उन्होंने आप पर विज्ञापनों के जरिए जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।

सोशल मीडिया एवं डिजिटल कम्युनिकेशन के चेयरमैन रोहन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस नकारात्मक प्रचार में विश्वास नही रखती। पार्टी सकारात्मक प्रचार पर ध्यान दे रही है। आज विकास की डोर टूट चुकी है, दिल्लीवासी एक बार फिर कांग्रेस शासन को याद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाली दिल्ली गीत कारगर साबित होगा, क्योंकि इसमें दर्शाया गया है कि शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली को कैसे संवारा था। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलजीत नागरा और मनीष चतरथ, मुख्य प्रवक्ता मुकेश शर्मा, पूर्व विधायक नसीब सिंह, जितेन्द्र कुमार कोचर व पार्टी की रिसर्च हेड पूजा बाहरी भी मौजूद थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.