Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: कांग्रेस- RJD में हुआ गठबंधन, लालू की पार्टी को मिलीं दिल्ली की ये 4 सीटें

Delhi Election 2020 बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल के साथ कांग्रेस का दिल्ली में गठबंधन हुआ है ऐसे में कुछ सीटों पर RJD के उम्मीदवार के भी उतारे जा सकते हैं।

By JP YadavEdited By: Published: Sat, 18 Jan 2020 07:54 AM (IST)Updated: Sun, 19 Jan 2020 07:01 PM (IST)
Delhi Election 2020: कांग्रेस- RJD में हुआ गठबंधन, लालू की पार्टी को मिलीं दिल्ली की ये 4 सीटें
Delhi Election 2020: कांग्रेस- RJD में हुआ गठबंधन, लालू की पार्टी को मिलीं दिल्ली की ये 4 सीटें

नई दिल्ली [संजीव गुप्ता]। Delhi Election 2020 : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने दिल्ली में कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। गठबंधन के तहत 70 सीटों में से कांग्रेस 66 पर उम्मीदवार उतारेगी जबकि आरजेडी 4 सीटों पर लड़ेगी। 

prime article banner

बुराड़ी, किराड़ी, पालम और उत्तम नगर सीट पर राष्ट्रीय जनता दल अपने उम्मीदवार उतारेगी। इसकी जानकारी आरजेडी नेता मनोज झा ने रविवार को दी। 

 इससे पहले शनिवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में दिल्ली विधानसभा चुनाव-2020 के लिए 68 उम्मीदवारों की सूची को हरी झंडी मिल गई थी, लेकिन घोषणा 54 सीटों पर ही की गई। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल के साथ कांग्रेस का दिल्ली में गठबंधन हुआ है। इसके तहत चार सीटें राष्ट्रीय जनता दल के पास रहेंगी।

दिल्ली के इतिहास में पहली बार गठबंधन

बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब दिल्ली में कांग्रेस ने किसी अन्य पार्टी से गठबंधन किया है। दिल्ली में RJD से गठबंधन के पीछे बिहार में कांग्रेस का मोह भी है, क्योंकि दिल्ली में RJD को साधकर कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव-2020 में अच्छी सीटें मांग सकती है। गौरतलब है कि इसी साल की अंतिम तिमाही में बिहार विधानसभा-2020 चुनाव होना है। 

कांग्रेस ने घोषित किए 54 उम्मीदवार

  • कांग्रेस ने AAP ने कांग्रेस में आए आदर्श शास्त्री को द्वारका सीट से उतारा है।
  • अलका लांबा को चांदनी चौक से टिकट दिया गया है।
  • पड़पड़गंज सीट से कांग्रेस के लक्ष्मण रावत मनीष सिसोदिया को टिकट दिया है।
  • पूर्वी मंत्री अरविंदर लवली गांधी नगर से लड़ेंगे
  • दिग्गज कांग्रेस नेता एके वालिया कृष्णानगर से चुनाव लड़ेंगे।
  • दिल्ली कांग्रेस चीफ सुभाष चोपड़ा की बेटी शिवानी चोपड़ा कालकाजी सीट पर AAP की प्रत्याशी आतिशी को चुनौती देंगी।
  • चुनाव प्रचार समिति के मुखिया कीर्ति आजाद की पत्नी पूनम संगम विहार सीट से चुनाव लड़ेंगीं।
  • राजेश लिलोठिया मंगोल पुरी  से लड़ेंगे।
  • देवेंद्र यादव बादली से कांग्रेस प्रत्याशी हैं।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.