Move to Jagran APP

केजरीवाल की केंद्र को चुनौती- संजय सिंह दोषी तो जेल में डाल दो, पर ऐसी गंदी राजनीति न करो

पीएफआइ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परवेज अहमद के आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व कांग्रेस के उदित राज से रिश्ते होने की बात सामने आई।

By Tilak RajEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 08:51 AM (IST)Updated: Fri, 07 Feb 2020 09:24 AM (IST)
केजरीवाल की केंद्र को चुनौती- संजय सिंह दोषी तो जेल में डाल दो, पर ऐसी गंदी राजनीति न करो
केजरीवाल की केंद्र को चुनौती- संजय सिंह दोषी तो जेल में डाल दो, पर ऐसी गंदी राजनीति न करो

नई दिल्ली, एजेंसियां। पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआइ) के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अब तक की जांच में चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। शाहीन बाग धरने की फंडिंग को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बड़े नेताओं की भूमिका शक के दायरे में आने के बाद जांच की आंच उन तक पहुंच गई है।

loksabha election banner

पीएफआइ के पदाधिकारियों से पूछताछ में उनके दोनों पार्टियों के बड़े नेताओं से संबंध उजागर हुए हैं। आठ फरवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के पहले आई इस जानकारी से राजनीतिक हलचल मच सकती है। उल्लेखनीय है ईडी पीएफआइ और भीम आर्मी से रिश्तों की भी पड़ताल कर रहा है।

ईडी के सूत्रों के अनुसार, केरल स्थित संगठन पीएफआइ के आधा दर्जन पदाधिकारियों से पूछताछ की गई। पीएफआइ की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष परवेज अहमद के आप के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह व कांग्रेस के उदित राज से रिश्ते होने की बात सामने आई। मामला चर्चा में आने पर आप नेता संजय सिंह ने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि अभी तक ईडी की ओर से कोई अधिकृत बयान या दस्तावेज जारी नहीं किया गया है, जिसमें उनके पॉपुलर फ्रंट से रिश्ते होने की बात कही गई हो। इस मामले में गृहमंत्री अमित शाह पीछे से वार कर उनकी छवि खराब कर रहे हैं।

ईडी ने बताया कि 17 बैंकों के 73 खातों में 120.5 करोड़ का संदिग्ध लेनदेन किया गया। इनमें से 27 खातों का संचालन पॉपुलर फ्रंट द्वारा किया जा रहा था। नौ खातों का संचालन रिहैब फाउंडेशन ऑफ इंडिया के जबकि 37 खाते व्यक्तिगत रूप से संचालित होते मिले। ईडी सूत्रों के अनुसार शाहीन बाग धरने के लिए चंदे का बड़ा हिस्सा नकद आया था जिसे शाहीन बाग स्थित पॉपुलर फ्रंट के राष्ट्रीय मुख्यालय में रखा गया था। जांचकर्ताओं ने पाया कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शाहीन बाग समेत देश भर में चल रहे धरनों को संचालित करने के लिए पीएफआइ और आरएफआइ ने 120 करोड़ रुपये की व्यवस्था की। ईडी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश में अपनी टीम भेजकर उन लोगों की जांच कराई जिन्होंने संदिग्ध खातों में बड़ी राशि जमा कराई थी।

संजय दोषी तो जेल में डाल दो - केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह के पीएफआइ के दिल्ली ब्यूरो चीफ परवेज के साथ संबंधों के आरोप की ईडी के हवाले से चली खबरों पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ईडी संजय सिंह को गिरफ्तार क्यों नहीं करता है? दरअसल, ईडी राजनीति कर रहा है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उससे राजनीति करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि संजय सिंह यदि दोषी हों तो उन्हें 20 साल के लिए जेल में डाल दें, मगर इस तरह की गंदी राजनीति न करें।

बदनाम करने की भाजपा की साजिश- संजय सिंह

आप से राज्‍यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा, ईडी का न तो कोई बयान है, न ही आधिकारिक पत्र, फिर भी मुझे बदनाम करने की साजिश में भाजपा का साथ दिया जा रहा है। भाजपा और अमित शाह को सामने से वार करना चाहिए।

हो सकता है पीएफआइ नेता से मिला हूं: उदित राज

कांग्रेस के नेता उदित राज ने कहा कि हो सकता है, मैं पीएफआइ के किसी नेता से मिला हूं। दिसंबर में दिल्ली में हुई एक रैली के सिलसिले में मैं बहुत सारे लोगों से मिला था। उल्लेखनीय है उदित राज देश के दलित संगठनों के महासंघ के अध्यक्ष भी हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.