Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल के खिलाफ BJP का उम्मीदवार बदले जाने की चर्चा

Delhi Assembly Election 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली विधानसभा सीट से किसी बड़े नेता को उतार सकती है।

By JP YadavEdited By: Published: Tue, 21 Jan 2020 11:29 AM (IST)Updated: Tue, 21 Jan 2020 12:02 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल के खिलाफ BJP का उम्मीदवार बदले जाने की चर्चा
Delhi Assembly Election 2020: केजरीवाल के खिलाफ BJP का उम्मीदवार बदले जाने की चर्चा

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। Delhi Assembly Election 2020:  नई दिल्ली विधानसभा सीट से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नए उम्मीदवार उतारेगी। पार्टी के सूत्रों ने पुष्टि की कि सूची में घोषित भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव को बदला जाएगा। वहीं, नई दिल्ली सीट से भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव ने टिकट बदले जाने की चर्चा को गलत बताया है।

loksabha election banner

इससे पहले सुबह ही खबर आई थी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी नई दिल्ली विधानसभा सीट से किसी बड़े नेता को उतार सकती है। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार सुनील यादव को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुलाया है। उनकी जगह किसी और को केजरीवाल के खिलाफ उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा हो रही है। बता दें सुनील यादव भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष हैं। पिछले कई वर्षों से नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में सक्रिय हैं। इनकी उम्मीदवारी से कई नेता असहमत हैं और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बड़ा नाम उतारने मांग की जा रही है। 

भाजपा के सुनील यादव के नाम का हुआ था एलान

गौरतलब है कि भाजपा ने आधी रात के बाद अपने दस प्रत्याशियों की सूची और जारी कर दी। इसके साथ ही अब 70 सीटों में से 67 सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा हो गई है, जबकि दो सीटें जदयू और एक लोजपा के लिए छोड़ दी गई है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चुनौती देने के लिए भाजपा ने नई दिल्ली सीट से सुनील यादव को उतारा था। वहीं नांगलोई जाट से सुमनलता शौकीन, राजौरी गार्डन से रमेश खन्ना, हरि नगर से तेजेंद्र पाल बग्गा, दिल्ली कैंट से मनीष सिंह, कस्तूरबा नगर से रविंद्र चौधरी, महरौली से कुसुम खत्री, कालका जी से धर्मवीर सिंह, कृष्णा नगर से डॉ. अनिल गोयल और शाहदरा से संजय गोयल को टिकट दिया है।

दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.