Move to Jagran APP

Delhi Election 2020 : सोनिया गांधी से मिले BJP नेता राजकुमार, हो सकती है कांग्रेस में वापसी

Delhi Assembly Elections 2020 पिछले साल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान ने बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की।

By Mangal YadavEdited By: Published: Wed, 15 Jan 2020 03:00 PM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2020 05:40 PM (IST)
Delhi  Election 2020 : सोनिया गांधी से मिले BJP नेता राजकुमार, हो सकती है कांग्रेस में वापसी
Delhi Election 2020 : सोनिया गांधी से मिले BJP नेता राजकुमार, हो सकती है कांग्रेस में वापसी

नई दिल्ली, एएनआइ। Delhi Assembly Elections 2020: पिछले साल भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले पूर्व कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान ने बुधवार को सोनिया गांधी से मुलाकात की। राजकुमार चौहान शीला दीक्षित सरकार में मंत्री रहे हैं और वह मंगोलपुरी विधानसभा सीट से 4 बार चुनाव जीत चुके हैं। 

loksabha election banner

राजकुमार चौहान की इस मुलाकात के बाद अटकलें लगने लगी हैं कि वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में फिर से शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी ने राजकुमार चौहान को पार्टी में शामिल करने की इजाजत दे दी है। माना जा रहा है कि वह जल्द ही कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे। हालांकि अभी तक कांग्रेस या राजकुमार चौहान की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

राजकुमार चौहान लोकसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले 11 मई को कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। उन्हें दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने पार्टी की सदस्यता दिलाई थी। दरअसल राजकुमार चौहान लोकसभा चुनाव 2019 में उत्तर-पश्चमी दिल्ली से टिकट मांग रहे थे। कांग्रेस ने उनकी जगह राजेश लिलोठिया को पार्टी का उम्मीदवार बनाया था। इससे नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी थी।

मंगोलपुरी से मिल सकता है टिकट

अगर राजकुमार चौहान कांग्रेस में फिर से शामिल होते हैं तो पार्टी उन्होंने मंगोलपुरी विधानसभा सीट से टिकट दे सकती है। आम आदमी पार्टी के अस्तित्व में आने से पहले मंगोलपुरी कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। राजकुमार यहां से चार बार विधायक रहे हैं। मौजूदा समय में आम आदमी पार्टी की नेता राखी बिड़ला यहां से विधायक हैं। 2013 में राखी ने राजकुमार चौहान को हराकर सबको चकित कर दिया था। चुनाव जीतने के बाद राखी केजरीवाल सरकार में मंत्री भी बनीं थी। साल 2015 में जब विधानसभा चुनाव हुए तो राजकुमार चौहान को एक बार फिर राखी बिड़ला ने हरा दिया था। 

बता दें कि मंगोलपुरी विधानसभा सीट साल 1993 में अस्तित्व में आयी थी। यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। यहां पर पूर्वांचल, दक्षिण भारत समेत अन्य राज्यों के लोग रहते हैं।

इसे भी पढ़ेंः Delhi Election 2020 : केजरीवाल के खिलाफ एक उम्मीदवार ने किया तीन दलों से नामांकन

Delhi Election 2020 : टिकट कटने के बाद कई विधायक बागी तो किसी को केजरीवाल पर भरोसा

Delhi Election 2020 : अरविंदर सिंह लवली ने बताया क्यों AAP में जा रहे कांग्रेस के नेता

दिल्ली चुनाव से जुड़ी खबरों के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.