Ambedkar Nagar Delhi Assembly Election Result 2020: AAP प्रत्याशी अजय दत्त ने भाजपा को हराया
Ambedkar Nagar Delhi Assembly Election Result 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव 2015 में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजय दत्त जीते थे।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Ambedkar Nagar Delhi Assembly Election Result 2020: दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में प्रचंड जीत के साथ सरकार बनाने जा रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के तहत अंबेडकर नगर विधानसभा सीट से AAP प्रत्याशी अजय दत्त ने 28 हजार 327 वोटों से जीत हासिल की थी। अजय को 62 हजार 871 वोट मिले, जबकि निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के खुशी राम को 34 हजार 544 वोट मिले। 2015 के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजय दत्त ने ही बड़ी जीत हासिल की थी।
यह भी जानें
दिल्ली विधानसभा चुनाव-2015 में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अजय दत्त ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी अशोक कुमार को 42460 वोटों के अंतर से हराया था। इस चुनाव में अजय दत्त को 66632 वोट और प्रतिद्वंद्वी अशोक कुमार को 24172 वोट मिले थे, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार तीसरे स्थान पर रहे थे।
यह भी जानें
दक्षिण दिल्ली लोकसभा क्षेत्र का हिस्सा होने के साथ ही यह एक सुरक्षित सीट है।
8 फरवरी को चुनाव में कुल 64.33 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था।