Move to Jagran APP

मनोज तिवारी के बयान पर भड़के AAP नेता संजय सिंह, भाजपा को बताया मुद्दा विहीन पार्टी

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग उस पार्टी पर उंगली उठा रहे हैं जिस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं बल्कि 13 विधायक भी पूर्वाचल से हैं।

By Mangal YadavEdited By: Published: Tue, 01 Oct 2019 10:05 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 04:57 PM (IST)
मनोज तिवारी के बयान पर भड़के AAP नेता  संजय सिंह, भाजपा को बताया मुद्दा विहीन पार्टी
मनोज तिवारी के बयान पर भड़के AAP नेता संजय सिंह, भाजपा को बताया मुद्दा विहीन पार्टी

 नई दिल्ली, जेएनएन। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली में नेता विहीन पार्टी तो थी ही, पार्टी की ओर से आ रहे उल्टे सीधे बयानों से साबित हो गया है कि भाजपा दिल्ली में मुद्दा विहीन पार्टी भी है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि यह बड़ा ही हास्यास्पद है कि वही भाजपा जिसके शासन वाले राज्यों बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों के साथ बर्बरतापूर्ण बर्ताव किया गया, कई बार वहां के लोगों को खदेड़- खदेड़ कर भगाया गया, आज उन लोगों की चिंता कर रही है।

केजरीवाल के बयान का गलत अर्थ निकाला

सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के लोग उस पार्टी पर उंगली उठा रहे हैं जिस पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष ही नहीं बल्कि 13 विधायक भी पूर्वाचल से हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक सीधा और सामान्य सा बयान दिया जिसे गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली की चिकित्सा व्यवस्था इतनी अच्छी है कि बिहार एवं देश के अन्य राज्यों से लोग यहां आते हैं और अपना इलाज कराकर जाते हैं।

आयुष्मान योजना पर उठाया सवाल

संजय सिंह के मुताबिक भाजपा आयुष्मान योजना का ढिंढोरा पीटते फिरती है। यदि आयुष्मान योजना इतनी ही बेहतर है तो फिर अन्य राज्यों के लोग दिल्ली में इलाज कराने के लिए मजबूर क्यों हैं? क्यों नहीं उन राज्यों में उनको बेहतर इलाज मिल पा रहा है? उनका कहना था कि दिल्ली सरकार देश के किसी भी नागरिक से, किसी भी तरीके से, किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं रखती।

विधायक ने किया सीएम का बचाव

पत्रकार वार्ता में मौजूद पूर्वाचल से आने वाले पार्टी के विधायक संजीव झा ने कहा कि दिल्ली में कच्ची कॉलोनियों में रहने वाली करीब 70 फीसद आबादी पूर्वाचल के लोगों की ही है। आज दिल्ली सरकार की बदौलत ही लगभग हर क्षेत्र में पानी पाइपलाइन से पहुंचाया जा रहा है। सड़क निर्माण का कार्य हो रहा है, सीवर लाइनें डलवा दी गई हैं, मोहल्ला क्लीनिक बनवाए गए हैं।

किराड़ी से पार्टी विधायक ऋतुराज झा ने कहा कि दिल्ली में अगर पूर्वाचलियों के सम्मान के लिए सही मायने में किसी ने काम किया है तो वह मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ही किया है। पार्टी के कई निगम पार्षद पूर्वाचल से आते हैं। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली में 12 सौ से अधिक छठ घाट संपूर्ण सुविधाओं के साथ बनवाए गए हैं ताकि छठ पर्व पूरी शान के साथ पूर्वाचल के लोग मना सकें।

मनोज तिवारी ने दिया था ये बयान

इससे पहले दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री केजरीवाल पूर्वांचल के लोगों से घृणा करते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्य का कोई व्यक्ति दिल्ली में आकर पांच लाख रुपये का इलाज कराता है तो इससे मुख्यमंत्री को क्या परेशानी है? दिल्ली देश की राजधानी है और यहां देशभर के लोग आते हैं। केंद्र सरकार के भी यहां अस्पताल हैं।

दिल्ली-NCR की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.