Move to Jagran APP

AAP के टिकट पर दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गुगन सिंह भाजपा में शामिल

आम आदमी पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गुगन सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 30 Dec 2019 02:22 PM (IST)Updated: Mon, 30 Dec 2019 02:22 PM (IST)
AAP के टिकट पर दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गुगन सिंह भाजपा में शामिल
AAP के टिकट पर दिल्ली में लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गुगन सिंह भाजपा में शामिल

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगा है। पार्टी की टिकट पर उत्तर-पश्चिमी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ने वाले गुगन सिंह भाजपा में वापस आ गए हैं। वह वर्ष 2017 में बवाना सीट पर हुए उपचुनाव में टिकट न मिलने की वजह से आप में चले गए थे। सोमवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय में चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ली।

loksabha election banner

गुगन सिंह ने कहा कि उनका आप में दम घुट रहा था, क्योंकि उस पार्टी में विधायकों तक का सम्मान नहीं होता। लोकसभा चुनाव के दौरान एक बैठक में लोगों ने अपने विधायकों की शिकायत की उनका विधायक उनकी बात नहीं सुनता तो मुख्यमंत्री केजरीवाल ने विधायकों के लिए अपमान जनक शब्दों का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि वह किसी कारणवश भटक गए थे उनका परिवार तो भाजपा ही है। उन्होंने अपील की जो गलती उन्होंने की कोई और न करें। केंद्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि जो काम 70 साल में नहीं हुआ वह मोदी ने करके दिखाया है।

प्रकाश जावडेकर ने कहा कि गुगन सिंह भाजपा में आए हैं। उन्होंने देखा है कि आप में विधायकों का सम्मान नहीं होता। जिससे कुछ लोग अपमानित होकर भी बैठे रहते हैं, लेकिन कई लोग ऐसे होते हैं जो अपमान नहीं सहन कर सकते। उन्होंने संकेत दिए कि कुछ और आप नेता भाजपा में आ सकते हैं। जावडेकर ने कहा कि दिल्ली की जनता भाजपा की सरकार बनाएगी तो दिल्ली में ट्रिपल इंजन की सरकार दिल्ली के विकास को आगे बढ़ाएगी।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि सुबह का भूला अगर शाम को वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। गुगन सिंह का भाजपा के परिवार में फिर से स्वागत है। उनके मान सम्मान का पूरा खयाल भाजपा रखेगी। विधायकों को गाली खाना और चुप रहने का काम कुछ लोग ही कर पाते हैं। इस अवसर पर सांसद रमेश बिधूड़ी और राज्यसभा सदस्य विजय गोयल भी उपस्थित रहे।

वहीं गुगन सिंह के भाजपा में जाने के सवाल पर उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि चुनावी समय है। टिकट को लेकर लोग आते-जाते रहते हैं। वहीं पार्टी प्रवक्ता घनेंद्र भारद्वाज ने कहा है कि पार्टी में शामिल होने पर गुगन सिंह को पूरा सम्मान दिया गया था। उन्हें लोकसभा प्रत्याशी बनाया गया था। मगर उन्होंने पार्टी और दलित समाज के लोगों के साथ धोखा है। यह समाज उन्हें कभी भी माफ नहीं करेगा। भाजपा उन्हें उतनी इज्जत नहीं मिलेगी जितनी आम आदमी पार्टी में मिली।

ये भी पढ़ेंः  Weather Update: दिल्ली में शीतलहर ने तोड़ा 119 साल का रिकॉर्ड, दर्ज किया गया सबसे ठंडा दिन

 ग्रेटर नोएडा में घने कोहरे ने ली 6 लोगों की जान, नहर में कार गिरने से बड़ा हादसा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.