Move to Jagran APP

सरिता मामले को लेकर AAP ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पार्टी फिर हुई बेनकाब

आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि भाजपा का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने बेनकाब हो गया है।

By Prateek KumarEdited By: Published: Sat, 21 Sep 2019 01:33 PM (IST)Updated: Sat, 21 Sep 2019 01:33 PM (IST)
सरिता मामले को लेकर AAP ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पार्टी फिर हुई बेनकाब
सरिता मामले को लेकर AAP ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा- पार्टी फिर हुई बेनकाब

नई दिल्ली, जेएनएन। महिला सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा बनाकर आम आदमी पार्टी (आप) ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा हमला बोला है। आप की राष्ट्रीय प्रवक्ता आतिशी ने कहा कि भाजपा का महिला विरोधी चेहरा एक बार फिर देश की जनता के सामने बेनकाब हो गया है। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पूर्व महापौर सरिता चौधरी के साथ हुई घटना का हवाला देते हुए उन्होंने यह बात कही।

loksabha election banner

भाजपा महिला विरोधी

उन्होंने कहा कि भाजपा के नेताओं की महिला विरोधी हरकतें देश की जनता के सामने समय-समय पर बेनकाब होती रही हैं। फिर चाहे भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद स्वामी का मामला हो या उन्नाव में भाजपा के विधायक कुलदीप सिंह सेंगर द्वारा एक महिला से किए गए दुष्कर्म मामला हो।

कैसे सुरक्षित होंगी दिल्‍ली की महिलाएं

उन्होंने कहा कि जब भाजपा के प्रदेश कार्यालय में ही उनकी महिला नेता सुरक्षित नहीं, तो दिल्ली में रहने वाली आम महिलाओं की सुरक्षा भाजपा कैसे करेगी। उन्होंने कहा कि एक पढ़ी-लिखी और सशक्त महिला भी भाजपा कार्यालय में सुरक्षित नहीं है।

नारा देने से नहीं होगा कुछ

विधायक राखी बिड़ला ने कहा कि मात्र बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने से महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं होगी। वहीं विधायक सरिता सिंह ने कल भाजपा के प्रदेश कार्यालय में भाजपा महिला नेता सरिता चौधरी के साथ हुई घटना की निंदा की।

दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.