Move to Jagran APP

दिल्ली में आप ने की कांग्रेस की बराबरी, तीन बार लगातार दर्ज की है विधानसभा में जीत

विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करके आप ने कांग्रेस का मुकाबला कर लिया है। इससे पहले कांग्रेस भी लगातार तीन बार सरकार बना चुकी है।

By Vinay TiwariEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 01:05 PM (IST)Updated: Tue, 11 Feb 2020 01:05 PM (IST)
दिल्ली में आप ने की कांग्रेस की बराबरी, तीन बार लगातार दर्ज की है विधानसभा में जीत
दिल्ली में आप ने की कांग्रेस की बराबरी, तीन बार लगातार दर्ज की है विधानसभा में जीत

नई दिल्ली (लोकेश चौहान)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी ने अब कांग्रेस की बराबरी कर ली है। यह बराबरी जीत की तो है ही, दिल्ली को मुख्यमंत्री देने के मामले में भी है।

loksabha election banner

अब तक कांग्रेस ने तीन बार दिल्ली में जीत दर्ज करते हुए तीन बार मुख्यमंत्री दिए थे, अब आप ने भी दिल्ली को लगातार तीसरी बार जीतकर दिल्ली को मुख्यमंत्री दिया है। हालांकि भाजपा ने भी दिल्ली को तीन मुख्यमंत्री दिए हैं, लेकिन वह पहली बार जीत के बाद पांच वर्ष के कार्यकाल में दिए गए थे।

दिल्ली में पहली बार 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की और पांच वर्ष के कार्यकाल में दिल्ली को तीन मुख्यमंत्री दिए थे। सबसे पहले मदनलाल खुराना को मुख्यमंत्री बनाया गया। एक वर्ष के बाद उनकी जगह साहिब सिंह वर्मा को मुख्यमंत्री बनाया गया। करीब एक वर्ष बाद फिर से भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री बदला और तीसरे मुख्यमंत्री के रूप में सुषमा स्वराज को जिम्मेदारी दी।

1998 में हुए दूसरे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की और शीला दीक्षित मुख्यमंत्री बनी। 2003 में तीसरे और 2008 में चौथे विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की और शीला दीक्षित को लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बनाया गया। 2013 में दिल्ली में पांचवी विधानसभा के लिए हुए चुनाव में आम आदमी पार्टी ने जीत दर्ज की और अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने।

2015 में हुए छठें विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने लगभग सभी पार्टियों का सफाया किया और 70 विधानसभा सीटों में से 67 पर जीत दर्ज की। इस बार फिर से अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री बने। 2020 में हुए सातवें विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने जीत भारी बहुमत से लगभग तय है। इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को पार्टी की तरफ से लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री देकर कांग्रेस के लगातार तीन बार जीतने और लगातार तीन बार एक ही मुख्यमंत्री देने की बराबरी की है।

------------------

दिल्ली में रहे मुख्यमंत्री और उनका कार्यकाल

मुख्यमंत्री                        पार्टी                          कार्यकाल

मदन लाल खुराना          भाजपा                     दो वर्ष 86 दिन

साहिब सिंह वर्मा             भाजपा                    दो वर्ष 227 दिन

सुषमा स्वराज                भाजपा                    51 दिन

शीला दीक्षित                कांग्रेस                      चार वर्ष 362 दिन

शीला दीक्षित                कांग्रेस                      चार वर्ष 363 दिन

शीला दीक्षित                कांग्रेस                      पांच वर्ष 27 दिन

अरविंद केजरीवाल          आप                        48 दिन

अरविंद केजरीवाल          आप                       चार वर्ष 362 दिन  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.